स्वतंत्रता दिवस पर मिली खुशखबरी, इस तारीख से सस्ता सोना बेचेगी सरकार, जानें क्या है स्कीम?

स्वतंत्रता दिवस पर मिली खुशखबरी, इस तारीख से सस्ता सोना बेचेगी सरकार, जानें क्या है स्कीम?

नई दिल्ली। सोना खरीदने का इंतजार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में भले ही तेजी आ रही हो, लेकिन आपके पास मौका है सस्ता सोना खरीदने का। जी हां सरकार आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के दूसरे चरण की शुरुआत जल्द होने वाली है। 22 अगस्त से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत हो रही है। इस स्कीम के तहत आपको अगले पांच दिनों तक सस्ता सोना खरीदने को मिलेगा।

22 अगस्त से खरीदे सस्ता

22 अगस्त से खरीदे सस्ता

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के दूसरे चरण की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। इस स्कीम के तहत आपको 22 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक सस्ता सोना खरीदने का मौका मिलेगा। हालांकि अभी कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है। आप सरकार की इस स्कीम के तहत फिजिकल गोल्ड नहीं बल्कि डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। आप एक वित्त वर्ष में एक ग्राम से लेकर चार किलोग्राम तक सोना खरीद सकते हैं। अगर रिटर्न की बात करें तो स़वरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आपको एक साल में सोने ने 7.37 फीसदी मुनाफा अपने निवेशकों को दिया है।

सॉवरेन गोल्ड से जुड़ी खास बातें

सॉवरेन गोल्ड से जुड़ी खास बातें


इस स्कीम में पैसा लगाने वालों को कई लाभ मिलते हैं। सस्ता डिजिटल गोल्ड के साथ-सात रिडम्पशन पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता है। वहीं लोगों को इस पर लोन की सुविधा मिलती है। इस गोल्ड को सुरक्षित रखने के आपको परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती। डिजिटल फॉर्म में होने के कारण आप आसानी से इसे संभालकर रख सकते हैं। आप 1 ग्राम गोल्ड की भी खरीदारी कर सकते हैं।आप गोल्ड बॉन्ड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बड़े पोस्ट ऑफिस, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, एनएसई , बीएसई से खरीद सकते हैं। याद रखें कि पेमेंट बैंक और फाइनेंस बैंकों से इसकी बिक्री नहीं की जाती है।

 500 रुपए का फायदा

500 रुपए का फायदा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस सीरीज के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की बेस कीमत तय की जाती है। ये कीमत तब है जब ऑफलाइन या फिजिकली पेमेंट करते हैं। अगर आप ऑनलाइन इसकी खरीदारी करते हैं और ऑनलाइन ही पेमेंट करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलती है। यानी आपको तब प्रति 10 ग्राम सोना खरीदते हैं तो आपको 500 रुपए तक की छूट मिलती है।

 टैक्स में भी छूट

टैक्स में भी छूट

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 4 किग्रा गोल्ड खरीद सकते हैं। वहीं अगर कोई संस्था या ट्रस्ट इसमें निवेश करती है तो वो अधिकतम 20 किलोग्राम तक खरीद सकती है। अगर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खासियत के बारे में बताए तो आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेश पर बाजार से कम कीमत पर सोना खरीदने का मौका मिलती है। इस गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर 2.5 फीसदी के ब्याज भी मिलता है। वहीं निवेशकों को टैक्स में छूट मिलती है। आप इस बॉन्ड को 8 साल के बाद विड्रॉल कर सकते हैं। वहीं आपको 5 साल के बाद इसे प्रीमैच्योर विड्रॉल करने की सुविधा मिलती है।

Jio धमाका: 'हर घर तिरंगा, हर घर जियो फाइबर' ऑफर लॉन्च, 15 दिन FREE इंटरनेट, आखिरी मौका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+