गोल्ड लोन लेने वालों को RBI का तोहफा,अब मिलेगा 90 फीसदी तक कर्ज
गोल्ड लोन लेने वालों को RBI का तोहफा,अब मिलेगा 90 फीसदी तक कर्ज
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी मौद्रिक समीक्षा बैठक भले ही रेपो रेट में कटौती नही की, लेकिन सोने पर लोन लेने वालों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने गोल्ड लोन लेने वालों को बहुत बड़ी सौगात लेते हुए इसे और आकर्षक बना दिया है। नए नियम के तहत अब आप गोल्ड लोन पर सोने के कुल मूल्य के 90 फीसदी तक लोन ले सकेंगे। अब तक लोगों को सोने के बाजार मूल्य के 75 फीसदी तक की गोल्ड लोन के तौर पर दिया जाता था, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसे बदल दिया और अब लोगों को सोने पर 90 फीसदी तक लोन मिलेगा।

गोल्ड लेने वालों को बड़ी सौगात
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गोल्ड लोन को लेकर नियमों में बदलाव किया है। RBI ने अब गोल्ड पर 90 फीसदी तक लोन की सौगात दी है। RBI के इस फैसले से मुश्किल वक्त में लोग सोने पर उसके कुल वैल्यू का 90 फीसदी तक लोन ले सकेंगे। इससे पहले सोना के कुल मूल्य के मुकाबले 75 फीसदी राशि लोन के तौर पर ली जा सकती थी, लेकिन अब इसे 90 फीसदी तक बढ़ाया गया है। आपको बता दें कि यह सुविधा 31 मार्च 2021 तक ही है।

कोरोना के दौरान लोग ले रहे हैं गोल्ड लोन
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के बाद अब लोग भरपूर गोल्ड लोन ले रहे हैं। लोग सोने को जमानत पर रखकर लोन ले रहे हैं। वहीं ब्याज दर भी एक प्रमुख कारण हैं, जिसकी वजह से लोग प्रर्सनल लोन के बजाए गोल्ड लोन पर की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।

क्यों आकर्षित हो रहे हैं लोग
पर्सनल लोन के मुकाबले गोल्ड लोन में ब्याज दर कम होती है। वहीं गोल्ड लोन आसानी से और जल्दी मिल बी जाता है। जहां पर्सनल लोन 10-15 फीसदी ब्याज पर मिलता है तो वहीं गोल्ड लोन 8-12% के बीच ब्याज दर पर मिल जाता है। वहीं इसके रीपेमेंट के लिए लोगों को आसान विकल्प मिलते हैं। आप ईएमआई या बुलेट रीपेमेंट का विकल्प चुन सकते हैं। वहीं आपको गोल्ड लोन में प्रीपेड में भी कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications