खुशखबरी: मोदी सरकार इन बैंक खातों में भेज रही है 2000 रुपए, आपको नहीं मिला तो ऐसे करें चेक

खुशखबरी: मोदी सरकार इन बैंक खातों में भेज रही है 2000 रुपए, आपको नहीं मिला तो ऐसे करें चेक

नई दिल्ली। क्या आपके खाते में 2000 रुपए की दूसरी किस्त की रकम आ गई हैं? 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2020 के बीच देशभर के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त जमा की जा रही है। गुरुवार से किसानों के खाते में रकम भेजी जा रही है। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान किसानों को 2000 रुपए की पहली किस्त भेजी गई है। अगर आपके खाते में 2000 रुपए की रकम नहीं मिली है तो बिना देर किए अपना नाम रजिस्ट्रेशन लिस्ट में चेक कर लें। इसलके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है बल्कि अपने फोन से एक नंबर मिलाया है।

 खाते में आए 2000 रुपए?

खाते में आए 2000 रुपए?

देशभर के लाखों किसानों के खातों में 2000 रुपए की किस्त भेजी जा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त की रकम किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं। आपको बता दें कि मोदी सरकार नेपीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के लाखों किसानों को 6000 रुपए दिए जाते हैं। ये रकम तीन किस्तों में दिए जाते हैं। 2000 रुपए की तीन किस्त दी जाती है। इसरकार इस स्कीम की दूसरी किस्त किसानों के खाते में डाल रही है, जिसमें 9 करोड़ 83 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

 कब-कब खाते में आते हैं 2000 रुपए की रकम

कब-कब खाते में आते हैं 2000 रुपए की रकम

सरकार ने इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को शुरू की थी, जिसके तहत छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती हैष ये सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। वहीं योजना की दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच खाते में आती है और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

 ऐसे मिलेगी जानकारी

ऐसे मिलेगी जानकारी

अगर आपके खाते में 2000 रुपए की किस्त नहीं आई है तो आप इस बारे में सीधे फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की ऑफीशियल वेबसाइट यानी pmkisan.gov.in पर जाकर योजना से जुड़ी पूरी जानकारी के साथ-साथ अपना नाम देख सकते हैं। आप वेबसाइट पर लॉगइन कर Farmers Corner टैब में जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस फार्मर कॉर्नर में आप खुद को ही पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड भी करवा सकते हैं। यहां सरकार ने इस योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों की पूरी सूची अपलोड की है। आप अपना नाम उस लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

 इन नंबर पर फोन कर ले सकते हैं जानकारी

इन नंबर पर फोन कर ले सकते हैं जानकारी

अगर आप वेबसाइट पर लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं तो इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी, अपना नाम आदि एक फोन नंबर पर फोन कर हासिल कर सकते हैं। इस फोन नंबर पर फोन कर किसान सीधे कृषि मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आप ई-मेल आईडी: [email protected] ईमेल कर जानकारी ले सकते हैं। ये नंबर निम्नलिखित हैं....

PM किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266

PM किसान हेल्पलाइन नंबर-155261

PM किसान लैंडलाइन नंबर्स- 011-23381092, 23382401

PM किसान की एक और हेल्पलाइन है- 0120-6025109

1 अगस्त से शुरू होगी छठी किस्त , आया SMS

1 अगस्त से शुरू होगी छठी किस्त , आया SMS

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत छठी किस्त 1 अगस्त से आएगी। इससे पहले सरकार ने किसानों के मोबाइल फोन पर एक महत्वपूर्ण संदेश भेजा है, जो किसानों के बड़े काम का है। इसमें लिखा है कि प्रिय किसान, अब आप अपने आवेदन की स्थिति पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके जान सकते हैं। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सीधे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+