IRCTC की नई पहल, अब टिकट बुकिंग पर कैशबैक के साथ पाएं फ्री रेल टिकट
IRCTC से टिकट बुकिंग पर कैशबैक के साथ पाएं फ्री रेल टिकट
नई दिल्ली। भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर बदलाव करता रहा है। रेलवे ने समर वेकेशन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए खास तैयारी की है। भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ रेल टिकटों की बुकिंग को लेकर नए सिस्टम की शुरुआत की है, जिसके तहत न केवल आपको टिकट बुकिंग पर कैशबैक की सुविधा मिलती है बल्कि आपके पास फ्री टिकट पाने का भी विकल्प उपलब्ध हो जाता है।

रेलवे की नई शुरुआत
रेलवे और एसबीआई ने मिलकर टिकट बुकिंग पर नए सिस्टम की शुरुआत की है। इस नए सिस्टम के तहत आपको AC टिकट पर 10 फीसदी कैशबैक की सुविधा मिलती है। वहीं रिवॉर्ड प्वाइंट्स से आपके पास फ्री टिकट पाने का भी अवसर मिलता है। आईआरसीटीसी और एसबीआई के इस सिस्टम से आपको सिर्फ 10 फीसदी कैशबैक और मुफ्त में रेल टिकट ही नहीं बल्कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा, टिकट कैंसिल करने की सुविधा, पीएनआर इंक्वायरी जैसी तमाम सुविधा मिलती है।

कैशबैक के साथ-साथ फ्री टिकट
आईआरसीटीसी और एसबीआई ने साथ मिलकर यात्रियों को नई सुविधा दी है, जिसके तहत आपको टिकट बुकिंग पर कैशबैक और रिवॉर्ड प्वाइंट्स की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसके जरिए आप अपना बोर्डिंग स्टेशन भी ऑनलाइन बदल सकेंगे। आईआर सीटीसी ने आईआरसीटीसी एसबीआई प्लेटिनम कार्ड (IRCTC SBI Platinum Card) की नई सुविधा की शुरुआत की है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड से जोड़ने के लिए आपको अपनी IRCTC लॉगइन करनी होगी। लॉगइन के बाद आपको ऊपर बनें लॉइअल्टी (Loyalty) टैब में जाकर ऐड लॉइअल्टी खाता (Add Loyalty Account) का चुनाव करना होगा। इसके बाद अपने आईआरसीटीसी एसबीआई क्रेडिट कार्ड में दिए गए 11 नंबर डालकर ओटीपी भेजनी होगी। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ये ओटीपी आएगा, जिसे डालने के बाद लॉयल्टी प्वाइंट का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आप इस स्कीम का हिस्सा बन जाएंगे और टिकट बुकिंग के पर कैशबैक और लॉयल्टी प्वाइंट्स आपके अकाउंट में जुड़ने लगेंगे।

100 से अधिक समर स्पेशल ट्रेनें
गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा कई विशेष ट्रेनें चलाई जाने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि रेलवे हर साल की भांति इस बार भी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बढ़ते रिजर्वेशन को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि इस साल पूरे देश में लगभग 100 के अधिक समर स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications