Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिर्फ 3 रुपए खर्च कर 4 दिन में इस शख्स ने कमाएं 500 करोड़, आपके पास भी मौका

4 दिन में देश के सबसे बड़े निवेशक ने की करीब 500 करोड़ रुपये की कमाई, आपके पास भी है मौका

नई दिल्ली। देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश पर मंदी की मार का संकट गहराता चला जा रहा है। ऐसे में इक्विटी बाजार (Equity Market) के प्रदर्शन पर भी बुरा असर पड़ा है। खराब प्रदर्शन के बावजूद भी देश के जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने बड़ी सफलता हासिल की है। राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा ने मंदी संकट के बावजूद मोटी कमाई की है। सिर्प 4 दिनों में इन्होंने राकेश और रेखा ने महज 4 कारोबारी सत्र में ही 483.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।

4 दिन में कमाए 500 करोड़

4 दिन में कमाए 500 करोड़

राकेश और रेखा झुनझुनवाला ने पास टाइटन कंपनी (Titan Company) के कुल 6968.12 करोड़ रुपए के शेयर्स हैं। टाइटन कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 5.75 फीसदी है, उनके पास कंपनी के 5.10 करोड़ शेयर्स हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास इस कंपनी में 1.30 फीसदी हिस्सेदारी के साथ कुल 1.15 करोड़ शेयर्स हैं। उन्होंने शेयर्स 17 साल पहले सिर्फ 3 रुपए में खरीदे थे।

सिर्फ 3 रुपए किए खर्च

सिर्फ 3 रुपए किए खर्च

सबसे खास बात की उन्होंने 2002-03 में टाइटन के इन शेयर्स को मात्र 3 रुपए में खरीदा था, लेकिन शेयर में आई जबरदस्त तेजी का लाभ उन्हें मिला। उन्होंने अप्रैल-जून तिमाही खत्म होने के बाद टाइटन के शेयर्स से कुल 394.74 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। वहीं उनकी पत्नी को करीब 89.01 करोड़ रुपए की कमाई हुई। दोनों ने मिलकर 4 दिनों में लगभग 500 करोड़ रुपए की कमाई की। दरअसल शुक्रवार को टाइटन के शेयर्स 2.76 फीसदी की बढ़त के साथ 1,117 रुपए पर पहुंच गए। उन्होंने इसी शेयर्स से एकदम से बड़ी कमाई की। आप भी इस फॉर्मूले को अपनाकर मोटी रकम कमा सकते हैं।

6 करोड़ शेयर खरीदे

6 करोड़ शेयर खरीदे

आपको बता दें कि राकेश झुनझुनवाला ने साल 2002-03 में टाइटन के 6 करोड़ शेयर खरीदे। प्रति शेयर 3 रुपए का निवेश किया। जो शेयर उन्हें 3 रुपए के मिले आज उसकी कीमत 1,000 रुपए से ज्यादा हो गई है। शुक्रवार को इस शेयर के दाम 1119 रुपए पर पहुंच गई। इस बढ़त की वजह से राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी ने 483.75 करोड़ रुपए कमाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+