राहत भरी खबर: बैंक ऑफ बड़ौदा ने सस्ता किया लोन, MCLR दर में की कटौती
राहत भरी खबर: बैंक ऑफ बड़ौदा ने सस्ता किया लोन, MCLR दर में की कटौती
नई दिल्ली, जून 11। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच देश के बड़े बैंक ने लोन की ब्याज दरों में कटौती की गई है। बैंक ने एमसीएलआर आधारित लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने लोन को सस्ता कर दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसकी घोषणा करते हुए बड़ी राहत दी है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने दी बड़ी राहत
सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीमांत लागत आधारित ब्याज दर मं कटौती कर दी है। बैंक ने एमसीएलआर दर में 0.05 फीसदी की कटौती कर दी है। बैंक के इस कदम से होम लोन, कार लोन या किसी भी तरह का लोन लेने वालों को राहत दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसकी जानकारी शेयर बाजार को दे दी है।
Recommended Video
12 जून से लागू होगी नई दरें
बैंक ने कहा है कि नई दरें 12 जून से लागू होगी। बैंक ने विभिन्न अवधि की दरों में कटौती की है। बैंक के इस कदम बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लेने वालों को राहत मिली है। BOB ने 1साल की अवधि के लिए MCLR को संशोधित कर 7.35 फीसदी कर दिया है। वहीं 6 महीने की अवधि के लिए ये 7.20 फीसदी और तीन महीने के लोन के लिए 7.10 फीसदी कर दिया। बैंक ऑफ बड़़ौदा ने इस साल करीब 597.41 करोड़ रुपए के बकाए की वसूली की। बैंक ने 46 एनपीए खातों की ई-नीलामी की।












Click it and Unblock the Notifications