HDFC ने अपने ग्राहकों को दिया डबल तोहफा, घटेगी आपके लोन की EMI, कैश की होगी होम डिलीवरी
नई दिल्ली। देश के निजी सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है। SBI के बाद HDFC ने भी होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन या अन्य लोन की ब्याज दर नें कटौती कर ग्राहकों को राहत दी है। बैंक ने लोन पर ब्याज में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है। ब्याज दरों में कटौती का असर सीधा आपकी EMI पर होगा। ब्याज दर घटने से EMI का बोझ भी कम होगा।

HDFC ने ग्राहकों को दी राहत
HDFC बैंक ने MCLR आधारित लोन की ब्याज दर में कटौती की है। HDFC बैंक ने MCLR की ब्याज दर में कटौती के बाद 1 दिन के लिए 7.60 प्रतिशत जबकि 1 साल के कर्ज के लिए 7.95 प्रतिशत होगा। वहीं 3 साल के लोन के लिए एमसीएलआर 8.15 प्रतिशत होगा।

लोन हुआ सस्ता, कैश की होगी होम डिलीवरी
बैंक ने न केवल लोन की दरों में कटौती की है बल्कि लॉकडाउन में घरों के भीतर रह रहे खाताधारकों को राहत भी दी है। एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल एटीएम की व्यवस्था की है। इस नई सर्विस के तहत आपको अपने घर पर कैश मिल जाएंगे, कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने दरवाजे के बाहर खड़े मोबाइल एटीएम वैन में जाकर कैश निकाल सकेंगे। यानी कैश की होम डिलीवरी आपके घर तक होगी। ये मोबाइल एटीएम को किसी खास स्थान पर किसी तय अवधि के लिए रखा जाएगा। HDFC का ये मोबाइल एटीएम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच 3-5 जगहों पर ट्रैवल करेगा।

इन बैंकों ने भी ग्राहकों को दी राहत
HDFC के अलावा SBI ने बी अपने ग्राहकों को राहत दिया और मार्जिनल लोन की ब्याद दर में कटौती की। वहीं बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी ब्याज दरों में कटौती की है। SBI ने तो 10 दिनों में दो बार ब्याज दर में कटौती की गई है। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी ब्याज दर में 0.75 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की । बैंक ने उसने सभी लोन के लिए MCLR में 0.25 प्रतिशत तक की कटौती की है।

SBI ने घटाई ब्याज दरें
एसबीआई ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट यानी MCLR में 35 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है। SBI ने सभी बचत खातों की जमा रकम पर ब्याज दर में कटौती की घोषणा की। SBI ने सभी अवधि के रिटेल और बल्क जमा पर भी ब्याज दर में 0.20 फीसदी से एक फीसदी तक की कटौती का ऐलान किया है। बैंक ने ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाकर 2.75 फीसदी करने की घोषणा की। जमा रकम पर नई ब्याद दरें 15 अप्रैल से लागू होगी। 15 अप्रैल से ब्याज दर 3 फीसदी से घटकर 2.75 फीसदी हो जाएगी। नई दरों के लागू होते ही 1 लाख तक जमापर आपको इस राशि पर अब 3 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं 1 लाख से ऊपर की जमा राशि पर 2.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications