Good News: सोना खरीदने का सही मौका, कीमत में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

Good News: सोना के कीमत में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले ही दिन सोने की कीमत में गिरावट आई। सोमवार को सोना 100 रुपए टूटकर 35470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई। वहीं सोमवार को सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई।

 Good News: Gold Rate Down by Rs 100 per 10 Gram, Know Todays Gold Rate

औद्योगिक इकाइयों के अलावा सिक्का विनिर्माताओं द्वारा खरीदारी घटने से चांदी की कीमत में गिरावट आई। चांदी 25 रुपए घटकर 39,175 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अगर वैश्विक स्तर पर देखें तो न्यूयॉर्क में सोना 1,415.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत देखें तो अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार यहां 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 35470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में 8 ग्राम की गिन्नी की कीमत 27,400 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहा। अगर चांदी की कीमत की बात करें तो सोमवार को चांदी में 25 रुपए का मामूली नुकसान हुआ और कीमत 39,175 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचत गई। वहीं चांदी का सिक्का लिवाल 81,000 रुपए और बिकवाल 82,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+