Gold Rate in India: फिर से गिरे सोने के दाम, तीन दिन में 3055 रु सस्ती हुई चांदी, जानें कैसा रहेगा आगे सोने-चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। धनतेरस-दिवाली से पहले सोने की कीमत में आई इस गिरावट का आप लाभ उठा सकते हैं। सोने की कीमत में पिछले एक महीने से मंदी की स्थिति बनी हुई है। सोने की कीमत में इस हफ्ते से लगातार गिरावट हो रही है। पिछले तीन दिनों से सोना लगातार गिर रहा है। आज एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना 50603 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत नें भी गिरावट आई है।

 सोना हुआ सस्ता, तीन दिन में 3033 रुपए गिरे चांदी के दाम

सोना हुआ सस्ता, तीन दिन में 3033 रुपए गिरे चांदी के दाम

सोने की कीमत में पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट आ रही है। अगर पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत में आई गिरावट को देखें तो 622 रुपए की गिरावट आई है। सोमवार को 12 अक्टूबर को सोने की कीमत 51225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। वहीं आज 15 अक्टूबर को सोने की कीमत गिरकर 50603 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। वहीं चांदी की कीमत में पिछले तीन दिनों में 3033 रुपए की गिरावट आ चुकी है और चांदी की कीमत 63628 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 60573 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 कैसा रहा आज सोने का भाव

कैसा रहा आज सोने का भाव

सोने की कीमत में 15 अक्चूबर को फिर से गिरावट दर्ज की गई। दिवाली से पहले सोना और सस्ता हो गया। लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। 15 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजार में सोना 24 रुपए गिरकर 50603 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने-चांदी के मूल्य की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50603 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 46352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37952 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 60573 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

 दिवाली पर कैसा रहेगा हाल

दिवाली पर कैसा रहेगा हाल

सोने-चांदी की कीमत धनतेरस, दिवाली 2020 पर कैसी रहेगी इसे लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि मांग बढ़ने से मूल्य पर असर तो पड़ेगा, लेकिन कीमत में कोई बड़ी उछाल आने की संभावना नहीं है। जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में अभी बड़ी तेजी के आसार नहीं है। अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती की वजह से अतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। वैश्विक बाजार में कीमत में आई इस गिरावट का असर घरेलू मार्केट पर भी पड़ रहा है। हालांकि दिवाली के आसपास सोने के भाव में हल्की तेजी आने की उम्मीद है, जो मांग में आई तेजी के कारण होगी। माना जा रहा है कि सोने की कीमत 52000-54000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रह सकता है। वहीं चांदी की कीमत 60000 से 65000 रु प्रति किलोग्राम के बीच रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+