Gold-Silver Rate: 56000 के करीब पहुंचकर धड़ाम हुआ सोना, चांदी की कीमत पर लगा ब्रेक, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी

Gold-Silver Rate: 56000 के करीब पहुंचकर धड़ाम हुआ सोना, चांदी की कीमत पर लगा ब्रेक, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत लगातार बढ़ने के बाद आज धड़ाम हो गई। जुलाई से ही सोन-चांदी के हाजिर भाव में तेजी का दौर जारी है, लेकिन आज 10 अगस्त को सोने की कीमत में तेजी से गिरावट आई। सोमवार को सोना 576 रुपए नीचे लुढ़क गया तो वहीं चांदी की की कीमत में 418 रुपए की गिरावट आई। चांदी जो अब तक 21 दिनों में 45 फीसदी की रिटर्न दे चुका है, आज नीचे लुढ़ना शुरु हो गया। सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोमवार को सोने-चांदी दोनों की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। आज सोना 576 रुपए नीचे लुढ़कर गया । देशभर के सर्राफा बाजार में आज गिरावट के साथ सोने की कीमत की शुरुआत हुई तो खबर लिखे जाने तक जारी रही है। सोमवार को देश भर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार के मुकाबले सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 576 रुपए की गिरावट आई और सोना 55550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

देशभर के सर्राफा बाजार पर नजर

देशभर के सर्राफा बाजार पर नजर

सोने की कीमत में आद गिरावट देशने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 55550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 55328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 50884 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में 41663 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।

 चांदी चमक पड़ी फीकी

चांदी चमक पड़ी फीकी

अगर चांदी की कीमत देखें तो आज चांदी 418 रुपए नीचे लुढ़क गया और चांदी की कीमत 74595 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। आपतो बता दें कि चांदी की कीमत में जारी लगातार तेजी के कारण चांदी ने 21 दिनों में 45 फीसदी का रिटर्न दिया है। चांदी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है।इस साल जनवरी से लेकर अब तक में सोने के मुकाबले चांदी ने डेढ़ गुना अधिक रिटर्न दिया है। वहीं जानकारों का कहना है कि अभी सोने-चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। घरेलू बाजार में चांदी अपने अब तक उच्चतम स्तर से बेहद करीब है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+