Good News: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही सस्ता हुआ सोना, जानिए आज का भाव
Good News: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही सस्ता हुआ सोना, जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन के शुरूआत के साथ ही सोने की कीमत में गिरावट शुरू हो गई है। लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 121 रुपए नीचे गिर गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने के दाम का दाम 121 रुपए गिरकर 38564 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 851 रुपए सस्ती हो गई।

सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत में गिरावट की वजह शेयर बाजार में आई तेजी है। शेयर बाजार में आई तेजी से लोगों का रुझान फिर से इक्विटी मार्केट की ओर बढ़ गया है। जिसका असर सर्राफा बाजार पर दिखा और सोने की कीमत 121 रुपए घटकर 38,564 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं गुरुवार को सोने का भाव 497 रुपए गिरकर 38,685 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

सोने के साथ गिरे चांदी के दाम
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। इंडस्ट्री की ओर से डिमांड घटने के चलते दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी के भाव 47,235 रुपए से घटकर 46,384 रुपए हो गया। सोने की कीमत में लगातार तेजी के बाद पिछले दो दिनों से कीमत में गिरावट आ रही है। कुछ एक्सपर्ट इस की एक वजह श्राद्ध को भी मानते हैं। लोग श्राद्ध के दौरान सोना-चांदी खरीदना शुभ नहीं मानते हैं, जिसकी वजह से सोने की डिमांड में कमी आई है।

तीन दिनों के बाद गुरुवार को गिरे सोने के दाम
सोने की कीमत में गिरावट गुरुवार से दर्ज की गई है। सोना 497 रुपए घटकर 38685 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज गिरावट दर्ज की गई। कमजोर ग्लोबल ट्रेंड की वजह से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 497 रुपए घट गया, जबकि चांदी की कीमतों में 1,580 रुपए की गिरावट आई। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 497 रुपए घटकर 38,685 रुपए पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को सोना 39,182 प्रति 10 ग्राम पर रहा।












Click it and Unblock the Notifications