Good News: सोना खरीदने का सही मौका, 3 दिन बाद कम हुए दाम, जानें आज के भाव
Good News: सोना खरीदने का सही मौका, 3 दिन बाद कम हुए दाम, जानें आज के भाव
नई दिल्ली। सोने की बढ़ती कीमत के चलते अगर आप सोने की ज्वैलरी नहीं खरीद पा रहे थे तो आपके लिए सोना खरीदने का सही मौका है। सोने की कीमत में तीन दिनों की बढ़ोतरी के बाद आज गिरावट आई है। गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। सोना की कीमत में 497 रुपए की गिरावट आई और सोना 38685 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई।

सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोना 497 रुपए घटकर 38685 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज गिरावट दर्ज की गई। कमजोर ग्लोबल ट्रेंड की वजह से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 497 रुपए घट गया, जबकि चांदी की कीमतों में 1,580 रुपए की गिरावट आई। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 497 रुपए घटकर 38,685 रुपए पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को सोना 39,182 प्रति 10 ग्राम पर रहा।

चांदी भी सस्ती
सोने के साथ- साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है। इंडस्ट्री डिमांड कम होने से दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी के भाव 48,815 रुपए से घटकर 47,235 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गया। वहीं बुधवार को चांदी का भाव 95 रुपए बढ़कर 48,815 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहा।

क्यों आई सोने की कीमत में गिरावट
बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने में बिकवाली देखी गई। इसके अलावा अमेरिका और चीन में ट्रेड डील जल्द होने की उम्मीद से सेफ डिमांड की मांग कम हुई है। सोने की कीमत कम होने पर ज्वैलर्स को उम्मीद है कि सोने की मांग में तेजी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications