कार खरीदने पर मिलेगा 5 लाख तक का कैशबैक, SBI लेकर आया खास ऑफर

नई दिल्ली। अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारक हैं तो खबर आपके लिए खुशखबरी से कम नहीं है। एसबीआई के खाताधारक अगर कार खरीदना चाहते हैं तो उन्हें 5 लाख रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। SBI के इस खास ऑफर में ग्राहकों को कार बुक करने पर 5 लाख रुपए तक कैशबैक जीतने का मौका मिल रहा है।

 एसबीआई खाताधारकों के लिए खास ऑफर

एसबीआई खाताधारकों के लिए खास ऑफर


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लॉन्च किया है। एसबीआई ने एक ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी है। इस ट्वीट के मुताबिक अगर कोई ग्राहक एसबीआई की योनो ऐप (YONO App) से फोर्ड ईकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) की बुकिंग करता है तो उसको 50 फीसदी कैशबैक जीतने का मौका मिल सकता है। ये कैशबैक 5 लाख रुपए तक होगा।

 30 नवंबर तक उठा सकते हैं लाभ

30 नवंबर तक उठा सकते हैं लाभ

आप इस ऑफर का लाभ 30 नवंबर 2019 तक उठा सकते हैं। इसका लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में SBI का Yono ऐप इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एसबीआई नेट बैंकिंग यूजर्स को इसमें यूजर नेम, पासवर्ड और रेफरल कोड डालना होगा। अगर नेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो फिर आपको अपने एटीएम कार्ड की जानकारी डालनी होगी। इसके बाद आप योनो ऐप की मदद से Ford EcoSport की बुकिंग कर कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।

 क्या है खास

क्या है खास

इस ऑफर में खास बात सिर्फ कैशबैक नहीं है। इस ऑफर में SBI कार लोन पर कोई प्रोसिंग फीस नहीं देनी होगी।
इसके अलावा आपको 8,536 रु मूल्य का फ्री एक्ससरीज भी मिल रहा है.,यह ऑफर 30 नवंबर 2019 तक वैलिड है।
इस ऑफर के तहत गाड़ी बुक करने पर आपको 5 लाख रुपए तक का कैशबैक जीतने का मौका मिल सकता है।
गौरतलब है कि फोर्ड की इकोस्पोर्ट की शुरुआती कीमत 7.81 लाख रुपए से शुरू है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+