SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सस्ता हुआ होम लोन, 3 लाख तक का फायदा
Recommended Video
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपने एसबीआई से होम लोन लेने की तैयारी में हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। SBI ने अपनी रेपो रेट लिंक होम लोन स्कीम (RLLR) को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। इस स्कीम का फायदा सभी नए और पुराने होम लोन ग्राहकों को मिलेगा। एसबीआई से होम लोन लेने वाले ग्राहकों के ब्याज पर 3 लाख रुपए तक की बचत होगी।

SBI खाताधारकों के लिए अच्छी खबर
एसबीआई खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने कुछ दिन पहले RLLR स्कीम को वापस ले लिया था, जिसे 1 अक्टूबर 2019 से फिर से लागू किया गया है। इस स्कीम का फायदा नए-पुराने दोनों ग्राहकों को मिलेगा। SBI की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक RLLR स्कीम को कुछ बदलाव के साथ दोबारा लागू किया गया है। बैंक के मुताबिक 1 अक्टूबर से MSME, होम और रिटेल लोन को रेपो रेट से लिंक कर दिया गया है।

RBI के आदेश पर लिया गया फैसला
एसबीआई ने आरबीआई के निर्देश पर फैसला लेते हुए आरएलएलआर स्कीम को एक बार फिर से लागू करने का फैसला लिया। SBI का ऐसा करने के पीछे मकसद बाजार में कंज्मशन को बढ़ावा देना है। आरबीआई के निर्देश के बाद बैंकों ने अपने लोन को उनके रेपो रेट के साथ लिंक किया है।

ग्राहकों को मिलेगा फायदा
बैंक के इस फैसले से ग्राहकों को लाभ मिलेगा। उदाहरण के तौर पर देखें तो अगर आप SBI से 30 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं,जिसे आपको 20 साल में चुकाना है तो आपको 31 लाख रुपए से ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। SBI का लोन इंट्रेस्ट 8.20% है। ऐसा RLLR स्कीम के कारण संभव हुआ है। अगर इस लोन को किसी दूसरे बैंक के साथ तुलना करें तो आपको ब्याज का अंतर समझ आएगा। मान लीजिए आपने एचडीएफसी से 30 लाख का लोन 20 साल के लिए 8.95% ब्याज दर से लिया है तो आपको 34 लाख रुपए से अधिक ब्याज चुकाना होगा। ऐसे में एसबीआई की इस स्कीम के तहत मिले लोन पर आपको 3 लाख का फायदा होगा। गौरतलब है कि RBI ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है, जिसके बाद 1 अक्टूबर 2019 से सभी लोन रेपो रेट के साथ लिंक कर दिए गए हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications