PNB खाताधारकों के लिए खुशखबरी, ATM कार्ड पर मिल रही ये खास सुविधा

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में है तो ये खबर आपके लिए खास है। पंजाब नेशनल बैंक अपने खाताधारकों को खास सुविधा दे रहा है। पीएनबी के इस ऑफर के जरिए बैंक के करोड़ों ग्राहकों को फायदा मिलेगा। दरअसल पंजाब नेशनल बैंक अपने खाताधारकों को एक अकाउंट पर तीन डेबिट कार्ड का तोहफा दे रहा है। बैंक के खाताधारक अपने अकाउंट पर अपने लिए प्राइमरी डेबिट कार्ड के अलावा अपने परिवार के सदस्यों के लिए 2 अतिरिक्त कार्ड भी ले सकते हैं।

 Good News For PNB Bank account Holder: You can get 3 PNB ATM card on one bank account, Here is the detail

पीएनबी खाताधारकों के लिए खास खबर

पीएनबी खाताधारकों के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। इस सुविधा का लाभ खाताधारकों के परिवार के सदस्यों को मिलेगा। माता-पिता, ​पति/पत्नी या बच्चों को शामिल किया जाएगा। अहम बात यह है कि सभी कार्ड प्राइमरी कार्ड होल्डर यानी खाताधारक के मेन अकाउंट के ​लिए काम करेंगे। कार्ड जारी किए जाने के समय ही एक सिंगल कार्ड पर मैक्सिमम 3 अकाउंट एड किए जा सकते हैं।

PNB अकाउंट से ट्रांजैक्शन

पीएनबी बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इन अकाउंट्स में से ट्रांजेक्शन केवल पीएनबी के ATM से ही होगा। बैंक के मुताबिक ATM/डेबिट कार्ड से लिंक्ड बैंक अकाउंट से ही फंड ट्रांसफर की लिमिट 1 लाख रुपए प्रति ट्रांजेक्शन है। आप इस स्कीम के बारे में अधिक जानकारी पीएनबी की वेबसाइट पर हासिल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+