Paytm Payment Bank: RBI ने पेटीएम को दिया शेड्यूल बैंक का दर्जा, जानें क्या होगा फायदा

Paytm Payment Bank: RBI ने पेटीएम को दिया शेड्यूल बैंक का दर्जा, जानें क्या होगा फायदा

नई दिल्ली, 9 दिसंबर। Paytm IPO का झटका लगने के बाद पेटीएम के निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट बैंक को शेड्यूल बैंक का दर्जा किया है। आरबीआई ने रिजर्व बैंक एक्ट 1934 के तहत फैसला करते हुए पेटीएम पेमेंट बैंक को शेड्यूल बैंक का दर्जा दिया है। इसके बाद अब पेटीएम नए बिजनेस पर फोकस कर सकता है। इस खबर के आने के बाद से Paytm के शेयरों में भारी उछाल आया है।

 पेटीएम पेमेंट बैंक को मिला शेड्यूल बैंक का दर्जा

पेटीएम पेमेंट बैंक को मिला शेड्यूल बैंक का दर्जा


आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक को शेड्यूल बैंक का दर्जा दे दिया है। शेड्यूल बैंक का दर्जा मिलने के बाद अब पेटीएम बैंक सरकार और अन्य बड़े निगमों की ओर से जारी रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल्स, प्राइमरी ऑक्शन में भाग ले सकेगा। शेड्यूल बैंक का दर्जा मिलने वाले बाद पेटीएम अब फिक्स्ड रेट और वैरिएबल रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट, मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी में भी भागीदार बन सकेगा।

 क्या मिलेगी सुविधाएं

क्या मिलेगी सुविधाएं


शेड्यूल बैंक का दर्जा मिलने के बाद अब पेटीएम बैंक आरबीआई से बैंक दर पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि शेड्यूल बैंक कादर्जा मिलने के बाद अब पेटीएम को आरबीआई से बैंकिंग गतिविधियों के लिए पैसे उधार लेने की अनुमति मिल गई है। गौतरलब है कि जनवरी, 2017 में, पेटीएम ने अपना पेमेंट बैंक शुरू किया था। 31 मार्च 2021 तक कंनी के पास 6.4 करोड़ से अधिक बचत खाते थे। वहीं पेटीएम पेमेंट बैंक में सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, ज्वाइंट अकाउंट,एफडी, वॉलेट मिलाकर 5200 करोड़ रुपए जमा है।

खबर आते ही शेयरों में तेजी

खबर आते ही शेयरों में तेजी

पेटीएम को शेड्यूल बैंक का दर्जा मिलने की खबर आते ही पेटीएम के शेयरों में उछाल आया। इस खबर के आने के बाद पेटीएम के शेयर 5.87 फीसदी बढ़ गया और शेयर प्राइस 1645 रुपए पर पहुंच गया। आपको बता दें कि मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप 1,03,370.48 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+