नए मोटर व्हीकल कानून से सरकार की चांदी, 2 महीने में 38 लाख चलान, खजाने में आए 577 करोड़

नई दिल्ली। सितंबर में मोदी सरकार ने नया मोटर व्हीकल नियम लागू कर दिया। सरकार द्वारा लागू किए गए नए मोटर व्हीकल कानून का खूब विरोध भी हुआ, लेकिन इस कानून के जरिए सरकारी खजाने में 577 करोड़ रुपए जुड़ गए। दो महीनों में नए मोटर व्हीकल नियम के तहत लागू किए गए नए ट्रैफिक नियमों के उल्लघंन पर 38 लाख चालान काटे गए। इन चलानों से सरकार ने करीब 577.5 करोड़ रुपए सरकारी खजाने में जोड़े हैं।

 Good News for Modi Government: Rs 577-crore challans issued so far since rollout of new Motor Vehicles Act

नया मोटर व्हीकल नियम लागू होने के दो महीनों में अब तक लगभग 38 लाख चालान जारी किए जा चुके हैं, जो चालान कुल 577.5 करोड़ रुपए के हैं। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में दी। उन्होंने नए मोटर व्हीकल नियम के संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 38 लाख चालान काटे गए हैं, जो चालान अदालतों में भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 18 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 38,39,406 चालान जारी किए गए, जो करीब 5,77,51,79,895 रुपए के हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे ज्यादा चालान तमिलनाडु में काटे गए। त मिलनाडु में 1413996 चालान काटे गए, वहीं सबसे कम चालान गोवा में कटे। वहां सिर्फ 58 चालान काटे गए। इसके अलावा चंडीगढ़, पुडुचेरी, असम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, दादरा व नागर हवेली, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा शामिल में चालान काटे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+