सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी,रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर धड़ाम हुआ गोल्ड, दूसरे दिन भी गिरे दाम

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो अब वो घड़ी आ गई है। रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोने की कीमत में गिरावट का दौरा जारी है। सोमवार को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत में हुई बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही थी। सोमवार को सोना 43000 रुपए के पार हो गया। जहां सोने की कीमत में तेजी पाई गई तो वहीं मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। ये गिरावट बुधवार को भी जारी रही। बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट जारी रही। बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने में 62 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद सोने का भाव 43502 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं मुंबई में सोना गिरकर 43,790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि जयपुर में 43,790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंत गया। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 954 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोना लुढ़ककर 43,564 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 कैसा रहा चांदी का हाल

कैसा रहा चांदी का हाल

बुधवार को राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 62 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.25 प्रतिशत के नुकसान से 1,645.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 828 रुपए लुढ़ककर 48146 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,648 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

क्यों आऊ गिरावट

क्यों आऊ गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों की मांग कम होने से चांदी में गिरावट दर्ज की गई।गौरतलब है कि डॉलर के मुकाबले रुपए में बढ़त दर्ज की गई, जिसकी वजह से सोना सस्ता हुआ। आज डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 20 पैसे की बढ़त पर कारोबार कर रहा था। वहीं चीन में तेजी से फैल रहे खतरनाक कोरोनावायरस की वजह से भी सोना सस्ता हुआ है। जहां दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 62 रुपये सस्ता हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+