Good News: दिवाली से पहले मोदी सरकार का तोहफा, मालामाल होंगे 6 करोड़ लोग, जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
नई दिल्ली, 6 सितंबर । देशभर के 6 करोड़ पीएफ धारकों को मोदी सरकार तोहफा देने जा रही है। ईपीएफओ के अंशधारकों को इस दिवाली से पहले खाते में ब्याज की रकम मिल जाएगी। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दरों को दिवाली से पहले अंशधारकों के खाते में क्रेडिट कर देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईपीएफओ के केंद्रीय बोर्ड की ओर से अंशधारकों के खाते में ब्याज जमा की मंजूरी दे दी है। जल्द ही वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।

दिवाली से पहले मिलेगी खुशखबरी
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक नाम EPFO वित्तीय वर्ष 2020- 21 के लिए भविष्य निधि के ब्याज को खाते में जल्द क्रेडिट करने की तैयारी में है। खाताधारकों के पीएफ अकाउंट में दिवाली से पहले ब्याज ट्रांसफर किया जा सकता हैं। खबर के मुताबिक जब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बैंक खातों में महंगाई भत्ता ( DA) आएगा, उसी दौरान पीएफ खाते में भी ब्याज की रकम ट्रांसफर किए जाने की उम्मीद है।

कितना मिलता है ब्याज
आपको बता दें कि खाताधारकों को 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही ये रकम अंशधारकों के खाते में जमा कर दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वित्त मंत्रालय की ओर से इसे हरी झंडी दे दी जाएगी। दरअसल इस साल मार्च में हुई बैठक में ईपीएफओ की ओर से 8.5 फीसदी ब्याज का प्रस्ताव रखा गया था। जहां जीपीएफ और पीपीएफ जैसे बचत स्कीम में अंशधारकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलती है तो वहीं पीएफ खाते में अन्य छोटी बचत योजनाओं के मुकाबले अधिक रकम मिलती है।

Missed कॉल से चेक करें PF बैलेंस
आपको बता दें कि आप आसानी से पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN नंबर अपनी भाषा, हिंदी के लि HIN और अंग्रेजी के लिए ENG लिखकर भेज दें। आपको SMS के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस भेज दिया जाएगा। इसक अलावा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल भी आप अपना बैलेंस जान सकते हैं। इसके अलावा EPF की वेबसाइट और उमंग ऐप पर आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।
SBI Alert: एसबीआई खाताधारकों को बैंक जाकर निपटाना होगा ये काम, वरना बंद हो जाएगा खाता












Click it and Unblock the Notifications