ब्याज दरों में बदलाव: अब 1 साल वाली पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट पर मिलेगा पहले से ज्यादा ब्याज, जानिए क्या बैंक से बेहतर

नई दिल्ली। नए साल के शुरुआत के साथ ही केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ाकर आम जनता को नए साल का तोहफा दिया। सरकार ने पोस्ट ऑफिस में अपना पैसा जमा कराने वालों लोगों को खुश कर दिया । दरअसल सरकार ने सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। पोस्ट ऑफिस में डिपॉजिट पर लगने वाली ब्याज दरों में सरकार ने बढ़ोतरी की है।

 Good news customers! Govt hikes 1-year time deposit rates; is it better than HDFC Bank, SBI, ICICI Bank? Find out

सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें

वित्त मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में जमा योजनाओं के 1 साल के जमा पर ब्याज दरों में 10 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी। अगर आप एक साल के लिए पोस्ट ऑफिस में पैसा डिपॉजिट करेंगे तो अब आपको 7 फीसदी की दर से रिटर्न मिलेगा। जबकि इससे पहले तक इस स्कीम के तहत 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा था। सरकार ने नए साल पर पोस्ट ऑफिस में पैसा डिपॉजिट करने की सभी स्कीमों के ब्याज दर में बदलाव किया गया है।

सुकन्या, पीपीएफ जैसी योजनाओं के ब्याज दर में बदलाव नहीं

31 दिसंबर 2018 को जारी अधिसूचना के मुताबिक पोस्‍ट ऑफिस के 1 साल के टाइम डिपॉजिट पर अब 7 फीसदी ब्‍याज मिलेगा जो तिमाही जुड़ेगा। इस पर पहले आपको 6.90 फीसदी के दर से ब्याज मिल रहा था। सरकार ने लघु बचत योजनाओं की नई दरें जनवरी से मार्च की अवधि के लिए तय की है। इस आदेश के बाद पोस्‍ट ऑफिस के 3 साल के डिपॉजिट दरें 7.2 फीसदी से घटा कर 7 फीसदी की दी गई हैं। हालांकि सरकार ने PPF, सुकन्‍या समृद्धि योजना और सीनियर सिटिजन सेविंग्‍स स्‍कीम की ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

निवेश का बेहतर विकल्प

इससे पहले 2018 में अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में सरकार ने पीपीएफ,किसान विकास पत्र, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, मंथली इनकम स्कीम, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और सुकन्या समृद्धि स्कीम में ब्याज दरों में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। ये विकल्प हमेशा से निवेश के लिए सबसे बेहतर विकल्प माने जाते हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम्स पर 8.7 फीसदी, सुकन्या समृद्धि योजना में 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+