वेडिंग सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमत में पिछले दो साल में सबसे बड़ी गिरावट, 1800 रु गिरे भाव
नई दिल्ली। अगर आप सोने की ज्वैलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना और चांदी की कीमत पर सुस्ती का असर पड़ा है। बीते सप्ताह में सोने के भाव में लगभग 180 रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के भाव 1800 रुपये की गिरावट आई।

सोने की कीमत में सोमवार को बाजार खुलने के बाद उसकी कीमत 38920 रुपए रही और शनिवार को बाजार बंद होने पर सोने की कीमत 38740 रुपे प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने की तरह चांदी की कीमत पर भी असर पड़ा। चांदी की कीमत सोमवार को 46575 रुपए पर रही, जो कि शनिवार को बाजार बंद होने तक 44875 रुपए पर पहुंच गया।
सोने की कीमत में 180 रुपए की गिरावट
सोने की कीमत में इस हफ्ते 180 रुपए की गिरावट आई। शनिवार को सोने की कीमत 38740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी ऊपर में 46775 और नीचे 44850 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। वहीं वैश्विक बाजार में सोने की कीमत कारोबार के अंतिम दिन 1459.00 डॉलर और चांदी 16.76 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
इस वजह से सस्ता हुआ सोना-चांदी
बाजार जानकारों के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर में नरमी के रुख की वजह से सोने की कीमत पर असर पड़ा। वहीं मांग कम होने की वजह से सोने की कीमत पर असर पड़ा। स्थानीय बाजार में सोने की कीमत में नरमी की वजह से सोना सस्ता हो गया।












Click it and Unblock the Notifications