Good News: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी धड़ाम, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

नई दिल्ली। हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना धड़ाम हो गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सोना लगभग 161 रुपए गिर गया। इस गिरावट के साथ सोने की कीमत 38718 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। सोमवार को चांदी की कीमत में 425 रुपए की गिरावट आई और इसकी कीमत 45,730 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 Good News: Big Fall in Gold Rate in wedding season, Gold Pri ce rate down by Rs 161, Know Todays Gold and Silver price.

कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले को सोमवार को यहां 10 ग्राम सोने के भाव 161 रुपए गिर गया तो वहीं चांदी की कीमत में 425 रुपए की गिरावट आई। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 38,718 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1,456 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। चांदी की चमक भी सोमवार को फीकी पड़ गई। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 46,155 रुपए से गिरकर 45,730 रुपए पर पहुंच गई।

आपको बता दें कि हाल ही में सरकार ने सोने से जुड़े नियम में बदलाव की घोषणा की है। सरकार ने सोने की खरीदारी के लिए BIS हॉल मार्किंग अनिवार्य कर दिया है। केंद्र सरकार 15 जनवरी 2020 को अधिसूचना भी जारी करेगी। इस अधिसूचना के 1 साल बाद यानी 15 जनवरी 2021 से सोने की खरीदारी पर BIS हॉल मार्किंग अनिवार्य होगी। बिना हॉल मार्किंग के ज्वैलर्स सोने की ज्वैलरी बेच नहीं सकते हैं। इसकी अनदेखी करने पर 1 लाख रुपए का जर्माना और एक साल की सजा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+