खुशखबरी: लॉकडाउन में घर बैठे खरीदें सस्ता सोना, 20 अप्रैल से मोदी सरकार बेचेगी गोल्ड, जानिए इसके फायदे
नई दिल्ली। अगर लॉकडाउन के कारण आपकी आमदनी प्रभावित हो रही है तो आपके पास अच्छा मौका है अपनी इनकम को बनाए रखने का। जहां इन दिनों सोने की कीमत आसमान छू रही है तो वहीं आपके पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है। सस्ते गोल्ड की इस खरीदारी के लिए आपको अपने घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। दरअसल मोदी सरकार लॉकडाउन के दौरान आपको घर में बैठे-बैठे ही सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से भारत सरकार एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 की शुरुआत करने जा रही है। आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं.....

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
नवंबर 2015 में शुरू की गई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम एक सरकारी स्कीम है, जहां सरकार आपको सोने में निवेश का मौका देती है। ये फिजिकल गोल्डसे अलग होता है। इस स्कीक का मकसद फिजिकल गोल्ड की मांग को कम करने के साथ-साथ सोने की खरीद में उपयोग होने वाली घरेलू बचत का इस्तेमाल वित्तीय बचत में करना है। इस स्कीम के तहत सोना खरीद कर आप टैक्स में भी राहत पा सकते हैं। फिजिकल गोल्ड खरीदकर घर की तिजौरी में रखने के बजाए आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर टैक्स बचा सकते हैं। आप जब चाहे इस गोल्ड बॉन्ड को बेचकर पैसा पा सकते हैं।

20 अप्रैल से शुरू हो रही है स्कीम
आपको बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स 20 अप्रैल 2020 से शुरू हो रही है, जो 8 सितंबर 2020 तक छह किस्तों में चलेगी। इस स्कीम के तहत आप कम के कम 1 ग्राम और अधिक से अधिक 500 ग्राम तक सोना खरीद सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत निवेश पर 2.5 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है। सरकार इसे हर साल 6 किस्तों में जारी करती है। 20 अप्रैल से शुरू होने वाली किस्त 24 अप्रैल को बंद होगी। वहीं ये दोबारा 28 अप्रैल को शुरू होगी।

कहां से कर सकते हैं सोने की खरीदारी
आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स अपने घर में बैठे-बैठे खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, कुछ पोस्ट ऑफिस और एनएसई एवं बीएसई के जरिए होती है। इस बॉन्ड की कीमत भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की ओर से जारी किए गए सोने के तीन दिनों के रेट के आधार पर तय होते हैं वहीं अगर आप इसे ऑनलाइन खरीदते हैं तो आरबीआई की सलाह पर आपको ऑनलाइन आवेदन और भुगतान करते हैं तो आपको 50 रुपए प्रति ग्राम की एक्सट्रा छूट अलग से मिलेगी।

बुधवार को सोने की कीमत पर एक नजर
बुधवार को सोने की कीमत पर एक नजर डाले तो बुलियन मार्केट में सोना नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी आई। 15 अप्रैल 2020 को सोने की कीमत में बड़ा उछाल आया । सोना 442 रुपए उछलकर 46474 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई।












Click it and Unblock the Notifications