Gold Weekly Update: इस महीने अब तक 2364 रु चढ़ा सोना, फिर भी 9800 रुपए है सस्ता

Gold Weekly Update: इस महीन अब तक 2364 रु चढ़ा सोना, फिर भी 9800 रुपए है सस्ता, खरीदारी से पहले जानें आज का भाव

नई दिल्ली। अप्रैल महीना सोने-चांदी की कीमत में लिए बेहतर रहा है। अप्रैल महीने में अब तक सोने की कीमत में काफी तेजी देखने को मिली है। सोने के दाम में पिछले कुछ दिनों से आ रही तेजी के कारण अब तक सोना 2364 रुपए की उछाल हासिल कर चुका है। वहीं चांदी की कीमत अब तक 4068 रुपए प्रति किलोग्राम रुपए की तेजी आ चुकी है। सोने की कीमत में इस उछाल के बावजूद सोना अपने उच्चतम स्तर से 9800 रुपए सस्ता बिक रहा है। आइए जानें इस हफ्ते कैसा रहा सोने का हाल...

 सोने की कीमत

सोने की कीमत

अप्रैल महीने में अब तक सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ते ही सोने में निवेश बढ़ने लगा है और मांग में तेजी के साथ ही सोना महंगा होना शुरू हो गया है। धीरे-धीरे सोना एक बार फिर से 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। सोने में आ रही इस तेजी से वेडिंग सीजन में सोने के गहनों की खरीदारी करने वालों को थोड़ा झटका लगा है, तो वहीं निवेशकों का चेहरा खिल उठा है।

 2364 रुपए चढ़ा सोना

2364 रुपए चढ़ा सोना

सर्राफा बाजारों में अप्रैल महीने में सोने की कीमत पर नजर डाले तो अब तक 24 कैरेट शुद्धता वाल सोने की कीमत में 2364 रुपए की तेजी आ चुकी है। 31 मार्च 2021 को सोना जहां 44190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका था तो वहीं 1 अप्रैल को सोना 44919 रुपए प्रति 10 ग्रम पर पहुंच गया, जबकि 5 अप्रैल को सोने की कीमत 45259 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 6 अप्रैल को सोन की कीमत 45410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिक गया। वहीं 7 अप्रैल को सोने की कीमत 45929 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 8 अप्रैल को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46411 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 9 अप्रैल को सोने की कीमत 46446 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 उच्चतम सतर से 9808 रुपए सस्ता बिक रहा सोना

उच्चतम सतर से 9808 रुपए सस्ता बिक रहा सोना

अगर सोने की इस कीमत की तुलना उसके उच्चतम स्तर से करें तो सोना 9808 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। अगर इस कीमत से तुलना की जाए तो अब 9808 रिपए तक गिरकर 46446 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बाजार जानकारों के मुताबिक साल 2021 मनें सोने की पिछले 30 सालों में सबसे खराब शुरुआत रही है। जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देकने को मिली, वहीं अप्रैल के शुरुआती दिनों में तेजी लौट आई है।

सोने पर कोरोना का असर

सोने पर कोरोना का असर

कोरोना क बढ़ने के साथ-साथ सोने की कीमत में तेजी आ गई है। सोना एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। दरअसल करोना के बढ़ने के साथ ही नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन की स्थिति बन रही है। ऐसे में निवेशक एक बार फिर से सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सोना सबसे सुरक्षित निवेश के तौर पर हमेशा से निवेशकों की पहली पसंद रहा है। ऐसे में सोने में निवेश बढ़ रहा है। निवेश बढ़ने से कीमत में तेजी आ रही है। वहीं ब्याज दरें कम होने के कारण निवेशक बैंक में पैसा रखने के बजाए सोने में लगा रहे हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर बढ़ रहे हैं। अगर पिछले साल की स्थिति को देखें तो कोरोना के बढ़ने और लॉकडाउन के दौरान सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56,260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई था। साल 2020 के शुरुआत में जहां सोना 39100 रुपए पर था, वहीं अगस्त में सोने में बड़ी तेजी आई। वहीं स्थिति एक बार फिर से बनते हुई दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+