Gold Weekly Update: होली से पहले उतरा सोने का रंग, दो महीनों में 5686 रुपए गिरे दाम, जानें कहां पहुंची कीमत

Gold Weekly Update: होली से पहले उतरा सोने का रंग, दो महीनों में 5686 रुपए सस्ता

नई दिल्ली। सोने की कीमत इस साल लगातार गिरावट आ रही है। अगस्त 2020 में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सिर्फ फरवरी 2021 में सोना 3000 रुपए तक गिर गया। पिछले 30 सालों में ये सोने की सबसे खराब शुरुआत है। साल 2021 की शुरुआत से ही सोना लगातार गिर रहा है। सोने के दाम में आई इस गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

 सोने की खराब शुरुआत

सोने की खराब शुरुआत

साल 2021 में सोने की सबसे खराब शुरुआत रही है। फरवरी में सोना 3000 रुपए तक गिर गया। वहीं मार्च में भी सोना लगतार नीचे लुढ़क रहा है। मार्च 2021 में सोना 2054 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। 4 मार्च को सोने की कीमत 44516 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। अगर स्थिति यही रही तो अगले एक महीने में सोना गिरकर 42000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच जाएगा।

30 सालों में सोने की सबसे खराब शुरुआत

30 सालों में सोने की सबसे खराब शुरुआत

सोने के लिए साल 2021 कुछ खास नहीं रहा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार 30 सालों में सोने की सबसे खराब शुरुआत रही है। साल 1991 में सोने की शुरुआत सबसे बुरी रही थी, जिसके बाद साल 2021 में सोना लगातार गिरता जा रहा है।

 सोने की गिरावट का ग्राफ

सोने की गिरावट का ग्राफ

अगर सोने में गिरावट का ग्राफ देखें तो मार्च 2021 के एक हफ्ते में सोने के भाव में 1460 रुपए की गिरावट आ चुकी है। वहीं 1 महीने में सोने का दाम 2054 रुपए तक गिर चुका है। जबकि एक साल में यानी मार्च 2020 से लेकर मार्च 2021 तक सोने की कीमत 5686 रुपए पति 10 ग्राम तक गिर गए हैं। अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो एक हफ्ते में चांदी की कीमत 3338 रुपए गिर गए हैं। वहीं एक महीने में 3496 रुपए और एक साल में चांदी 2255 रुपए गिर चुका है।

ऑल टाइम हाई रेट से सोना कितना सस्ता

ऑल टाइम हाई रेट से सोना कितना सस्ता

सोने की कीमत में लगातार गिरवट की स्थिति बनी हुई है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने का भाव 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गई थी। इस कीमत से सोने के आज के भाव की तुलना करें तो सोना 11738 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 10880 रुपए तक गिर चुके हैं।

 42000 रुपए तक पहुंच सकता है सोना

42000 रुपए तक पहुंच सकता है सोना

अगर बाजार जानकारों की माने तो आने वाले एक महीने में सोने की कीमत 42000 रुपए तक गिर सकता है। जिस रफ्तार से सोने के भाव गिर रहे हैं उसे देखते हुए केडिया कमोडिटिज के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में सोना 42000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

 क्यों सस्ता हो रहा है सोना

क्यों सस्ता हो रहा है सोना

सोने की कीमत में गिरावट के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। इंपोर्ट ड्यूटी में 2.5 प्रतिशत की कटौती का असर सोने क दाम पर पड़ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स में आ रही तेजी के कारण भी सोने के भाव चढ़ रहे हैं। इसक अलावा ईटीएफ में मुनाफवसूली का असर भी सोने के दाम पर पड़ रहा है ।

 इस हफ्ते सोने के दाम

इस हफ्ते सोने के दाम

1 मार्च को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45976 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी। वहीं 2 मार्च 2021, मंगलवार को सोना 45509 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 3 मार्च , बुधवार को सोने की कीमत 45217 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 4 मार्च 44843 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 5 मार्च को सोना 44516 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Bank Of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेव कर लें ये नंबर, मिस्ड कॉल से मिलेगी खाते से जुड़ी जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+