Gold Silver Rate Today: क्या करेगा मानेगा सोना-चांदी, सिल्वर 7000 महंगा, गोल्ड का भी चढ़ा भाव, लेटेस्ट रेट
Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतें एक बार फिर आम लोगों की धड़कन बढ़ा रही हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर कारोबार शुरू होते ही चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,60,744 रुपये पर बंद हुई थी, लेकिन आज 2,65,944 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 7,246 रुपये की छलांग लगाकर 2,67,990 रुपये तक पहुंच गई। सुबह 9.30 बजे यह 5,609 रुपये की मजबूती के साथ 2,66,353 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
सोना भी पीछे नहीं रहा। 2 अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड 1,59,969 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,60,977 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,61,072 रुपये तक गया। सुबह 9.30 बजे 643 रुपये की तेजी के साथ 1,60,612 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शादी-ब्याह के सीजन से पहले यह तेजी मिडिल क्लास के बजट पर असर डाल सकती है।
दिल्ली में आज के रेट
• 24 कैरेट: ₹16,204 प्रति ग्राम
• 22 कैरेट: ₹14,855 प्रति ग्राम
• 18 कैरेट: ₹12,157 प्रति ग्राम
ऑल टाइम हाई से अभी भी सस्ता मौका (Gold Silver All Time High)
दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा तेजी के बावजूद कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे हैं। चांदी का ऑल टाइम हाई 4,20,000 रुपये रहा है और मौजूदा भाव उससे करीब 1.56 लाख रुपये कम है। वहीं सोना 1,83,962 रुपये के रिकॉर्ड से करीब 22,000 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है। फिलहाल एमसीएक्स पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना करीब 1,60,394 रुपये और 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2,63,917 रुपये के आसपास बनी हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में ताजा रेट (Gold Silver Price Today)
🔹 दिल्ली सोने-चांदी की कीमत (Delhi Gold Rate)
• 24K: ₹16,204 प्रति ग्राम
• 22K: ₹14,855 प्रति ग्राम
• 18K: ₹12,157 प्रति ग्राम
• चांदी: ₹2,66,000 प्रति किलो लगभग
🔹 मुंबई सोने-चांदी की कीमत (Mumbai Gold Rate)
• 24K: ₹16,150 प्रति ग्राम
• 22K: ₹14,800 प्रति ग्राम
• 18K: ₹12,100 प्रति ग्राम
• चांदी: ₹2,65,500 प्रति किलो
कोलकाता सोने-चांदी की कीमत (Kolkata Gold Rate)
• 24K: ₹16,180 प्रति ग्राम
• 22K: ₹14,820 प्रति ग्राम
• 18K: ₹12,130 प्रति ग्राम
• चांदी: ₹2,65,800 प्रति किलो
🔹 चेन्नई सोने-चांदी की कीमत (Chennai Gold Rate)
• 24K: ₹16,250 प्रति ग्राम
• 22K: ₹14,900 प्रति ग्राम
• 18K: ₹12,200 प्रति ग्राम
• चांदी: ₹2,66,200 प्रति किलो
🔹 बेंगलुरु सोने-चांदी की कीमत (Bengaluru Gold Rate)
• 24K: ₹16,170 प्रति ग्राम
• 22K: ₹14,810 प्रति ग्राम
• 18K: ₹12,120 प्रति ग्राम
• चांदी: ₹2,65,700 प्रति किलो
🔹 हैदराबाद सोने-चांदी की कीमत (Hyderabad Gold Rate)
• 24K: ₹16,160 प्रति ग्राम
• 22K: ₹14,805 प्रति ग्राम
• 18K: ₹12,115 प्रति ग्राम
• चांदी: ₹2,65,600 प्रति किलो
🔹 अहमदाबाद सोने-चांदी की कीमत (Ahmedabad Gold Rate)
• 24K: ₹16,190 प्रति ग्राम
• 22K: ₹14,830 प्रति ग्राम
• 18K: ₹12,140 प्रति ग्राम
• चांदी: ₹2,65,900 प्रति किलो
🔹 पुणे सोने-चांदी की कीमत (Pune Gold Rate)
• 24K: ₹16,155 प्रति ग्राम
• 22K: ₹14,795 प्रति ग्राम
• 18K: ₹12,105 प्रति ग्राम
• चांदी: ₹2,65,550 प्रति किलो
🔹 जयपुर सोने-चांदी की कीमत (Jaipur Gold Rate)
• 24K: ₹16,210 प्रति ग्राम
• 22K: ₹14,860 प्रति ग्राम
• 18K: ₹12,165 प्रति ग्राम
• चांदी: ₹2,66,050 प्रति किलो
🔹 लखनऊ सोने-चांदी की कीमत (Lucknow Gold Rate)
• 24K: ₹16,220 प्रति ग्राम
• 22K: ₹14,870 प्रति ग्राम
• 18K: ₹12,170 प्रति ग्राम
• चांदी: ₹2,66,100 प्रति किलो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हाल (International Gold Silver Price)
ग्लोबल मार्केट में भी हलचल जारी है। स्पॉट गोल्ड 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,174.76 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा। इससे पहले मुनाफावसूली के चलते एक फीसदी गिरावट आई थी। स्पॉट सिल्वर भी 88.23 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ी। हालांकि 25 फरवरी को डॉलर की मजबूती के कारण सोने में हल्की नरमी दिखी और यह 5,146.18 डॉलर पर टिका रहा, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 5,165.10 डॉलर पर रहे। स्पॉट सिल्वर भी फिसलकर 87.13 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
तेजी के इस दौर में सवाल वही है कि क्या सोना-चांदी यहीं थमेंगे या आगे और रफ्तार पकड़ेंगे। फिलहाल बाजार की चाल बता रही है कि निवेशकों की नजरें घरेलू मांग और ग्लोबल संकेतों दोनों पर टिकी हैं। अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं तो बाजार की दिशा पर नजर रखना बेहद जरूरी है।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications