Gold Silver Rate Today: होली पर सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल! रिकॉर्ड स्तर पर दाम, कितना बढ़ा रेट?
Gold Silver Rate Today, Holi Special, 14 March 2025: होली पर सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ग्लोबल ट्रेड टेंशन, डॉलर इंडेक्स में गिरावट और फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती के चलते बुलियन मार्केट में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोना 10 रुपये बढ़कर 88,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं, 22 कैरेट सोना 10 रुपये बढ़कर 81,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। आइए जानते हैं देश के विभिन्न शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें...

- Delhi Gold Rate: दिल्ली: 88,740 रुपये
- मुंबई, कोलकाता, चेन्नई: 88,590 रुपये
चांदी का भाव भी आसमान पर
- चांदी 100 रुपये महंगी होकर 1,01,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
- चेन्नई में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा 1,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
MCX पर रिकॉर्ड हाई पर सोना-चांदी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अप्रैल वायदा 87,866 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले साल की होली से इस साल की होली तक सोने की कीमतों में करीब 30% यानी 20,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी का वायदा भाव भी पहली बार 1,00,545 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।
सोने की कीमतों में उछाल क्यों?
HDFC सिक्योरिटीज के करेंसी और कमोडिटी प्रोडक्ट हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, अमेरिका में महंगाई के आंकड़े अनुमान से ज्यादा घटे हैं, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई है। डॉलर इंडेक्स जनवरी में 110.17 के उच्च स्तर से 6% तक गिर चुका है। चीन के गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी हुई है, जिससे वैश्विक मांग बढ़ रही है। सेंट्रल बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी लगातार तीसरे साल जारी है।
क्या सोने की कीमतें और बढ़ेंगी?
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में अभी और तेजी आ सकती है....
- अनुज गुप्ता: सोने का भाव 90,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
- अजय केडिया: सोने का टारगेट 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रखा गया है।
चांदी का भविष्य क्या है?
अनुज गुप्ता के अनुसार, अगली होली तक चांदी 1,08,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। अजय केडिया ने चांदी के 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जाने की संभावना जताई है, जिससे निवेशकों को 37% तक का रिटर्न मिल सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड हाई
- कॉमैक्स पर सोने की कीमत 3,000 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई, जो अब तक का उच्चतम स्तर है।
- 2025 में अब तक 14% की तेजी देखी गई है, जबकि 2024 में सोने का भाव 27% बढ़ा था।
- चांदी की कीमत 34.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
सोने और चांदी में निवेश करने का यह सही समय हो सकता है। सोने की कीमत 90,000-95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना है। चांदी 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, ग्लोबल टेंशन और ब्याज दरों में संभावित कटौती से बुलियन मार्केट में तेजी बनी रहेगी। अगर आप सोने-चांदी में निवेश करना चाहते हैं, तो जल्द फैसला लें क्योंकि दाम और बढ़ सकते हैं!












Click it and Unblock the Notifications