Gold Rate: नहीं मिलेगा ऐसा मौका, 5784 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, चेक करें आज का रेट
Gold Rate: नहीं मिलेगा ऐसा मौका, 5784 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, चांदी भी हुई ढ़ेर, चेक करें आज का रेट
नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। दुर्गापूजा, दिवाली जैसे त्योहारों की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके पास मौका है। सस्ता सोना खरीदने के लिए आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है। सोना पिछले 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है तो वहीं सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 5784 रुपए सस्ता हो चुका है।

शुक्रवार को सोने की कीमत
2 सितंबर, यानी शुक्रवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी दर्ज की गई, लेकिन इससे पहले सोना लगातार गिरते हुए चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत में लगातार तीसरे साप्ताहिक गिरावट के बाद आज मामूली तेजी देखने को मिली है। अगर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में 0.08 फीसदी की तेजी आ गई। एमसीएक्स पर सोना 50109 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 52715 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है ।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट वाले सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स द्वारा सोने-चांदी की कीमत पर नजर डालें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50470 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50268 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37852 रुपए और 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29525 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

तीन हफ्तों में इतना सस्ता हुआ सोना
अगर सोने के दाम की तुलना करें तो सोना पिछले तीन हफ्तों में लगातार गिरते हुए 2050 रुपए तक सस्ता हो चुका है। सोने की कीमत में पिछले कुछ हफ्तों से ये गिरावट की स्थिति बनी हुई है। तीन हफ्तों में सोने के हाजिर भाव में जहां 2050 रुपए की गिरावट आई है तो वहीं चांदी की कीमत लगभग 6700 रुपए प्रति किलोग्राम गिर गई है।

अब तक कितना गिरा सोना
सोने की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना पांच हजार से भी अधिक सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। अगर इस कीमत से आज से सोने के दाम की तुलना करें तो 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 5784 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता बिक रहा है।
बैंक अकाउंट के लिए PAN-आधार की जरूरत होगी खत्म? जानिए क्या है CKYC












Click it and Unblock the Notifications