Gold-Silver Rate: 8 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना, चांदी की कीमत में बदलाव

Gold-Silver Rate: खुशखबरी, 8 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना, चांदी की कीमत में बदलाव

नई दिल्ली। Gold prices today fall. मंगलवार को सोने की कीमत बढ़ने के बाद एक बार फिर से गिर गई। 5 जनवरी को सोना अपने 8 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर लुढ़क गया। सोने की कीमत( Gold Rate) में मंगलवार को नरमी देखने को मिली। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी (Gold and silver prices) की कीमत में मिलाजुला असर देखने को मिला है। जहां सोमवार को दोनों ही कीमती धातुओं में बड़ी तेजी आई थी, वहीं मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोने के फ्यूचर रेट पर नजर डाले तो आज एमसीएक्स( MCX) पर सोने की कीमत में 0.03 फीसदी की गिरावट आई और सोना गिरकर 51,410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि पिछले सेशन में सोने की कीमत में 1,200 की उछाल देखने को मिली थी। वहीं चांदी की कीमत में तेजी आई और चांदी का फ्यूचर रेट आज 0.48% की तेजी के साथ 70,373 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Recommended Video

    Gold-Silver Rate: 8 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना, चांदी की कीमत में बदलाव
    8 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर गिरा सोना

    8 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर गिरा सोना

    सोने का भाव (Latest Gold Price) आज 8 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर दिक गया। मंगलवार को सने की कीमत में नरमी आई औऱ सोना 8 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लुढ़का है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में मंगलवार को 0.2 फीसदी की गिरावट आई और गोल्ड लुढ़ककर 1,938.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। आपक बता दें कि इससे पहले 9 नवंबर 2020 को सोना 1,945.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। अमेरिकी वायदा बाजार में भी सोने की कीमत में आज 0.3 फीसदी की गिरावट आई और यहां सोना आज 1,941.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

     क्यों गिरा सोने का भाव

    क्यों गिरा सोने का भाव

    बाजार जानकारों के मुताबिक अमेरिकी चुनाव के बाद से ही दुनिया की इस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को अगले प्रोत्साहन पैकेज (US Stimulus Package) का इंतजार है। जिसके कारण मंगलवार को डॉलर में गिरावट का दौर थमा और सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। 5 जनवरी को यहां के बाजार में सोना 0.2 फीसदी लुढ़क गई। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद एक दिन में ही डॉलर में मजबूती आई है, जिसके कारण सोने पर दवाब बढ़ा है। वहीं बाजार को यूएस फेडरल रिज़र्व के फैसले का इंतजार है, जो बुधवार को जारी होने वाला है। मार्केट को उम्मीद है कि फेड की पॉलिसी उदारवादी होगी।

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी का रेट

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी का रेट

    ibjarates.com द्वारा 5 जनवरी को जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51367 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51161 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसक अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47052 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है त वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38525 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि मंगलवार को चांदी की कीमत 69012 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपक बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। आपक यहां बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी के करेंट रेट के आधार पर औसत मूल्य अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करता है। इसलिए यहां प्रकाशित रेट से आपके शहर में सोने-चांदी के रेट में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।

     4 जनवरी 2021 के सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर

    4 जनवरी 2021 के सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर

    4 जनवरी 2021 को सोने की कीमत( Gold Rate) में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ा सुधार देखने को मिली। 4 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में तेजी आई। 10 ग्राम सोने का भाव( Gold Price) 627 रुपए की तेजी के साथ चढ़कर 50925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत आज 68400 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली।

    2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

    2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

    Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आन की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपक अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल क मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।

    2020 में सोने में 28 फीसदी की तेजी

    2020 में सोने में 28 फीसदी की तेजी

    वहीं साल 2020 में सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया। साल 2020 के अगस्त महीने में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी 2020 में सोने की कीमत में अच्छा उछाल देखने को मिला। वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 23 फीसदी महंगा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+