Gold-Silver Price Today: पितृपक्ष में सस्ता हुआ सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए सोने-चांदी की नई कीमत
Gold-Silver Price Today: पितृपक्ष में सस्ता हुआ सोने, कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए सोने-चांदी की नई कीमत
नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 2nd September 2020, सोने की कीमत में 2 सितंबर को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोने की कीमत 551 रुपए नीचे लुढ़क गई। वहीं चांदी की कीमत ( Silver Rate) में 2046 रुपए की बड़ी गिरावट आई और चांदी गिरकर 66356 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पितृपक्ष के शुरु होते ही सोने की डिमांड में कमी आई है। लोग इस दौरान कोई शुभ काम नहीं करते और न ही खरीदारी करते हैं। ऐसे में सोने की डिमांड में कमी आती है, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ा है।

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट
बुधवार को सोने की कीमत( Gold Rate) में बड़ी गिरावट आई। सोना 551 रुपए नीचे लुढ़क गया। देशभर के सर्राफा बाजार में गिरावट के साथ सोने की शुरुआत हुई। सोने की कीमत 2 सितंबर को गिरकर 51024 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में पिछले 10 दिनों की सबसे बड़ी गिरावट आज दर्ज की गई। बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजार का हाल देखे तो सोमवार को जहां सोना 329 रुपए ऊपर चढ़ा तो वहीं बुधवार को सोने भी सोने की कीमत नीचे गिर गई।

एक नजर देशभर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत पर
देशभर के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरावट के बाद 51024 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत में 548 रुपए की गिरावट आई और सोना नीचे लुढ़ककर 50820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46738 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत नीचे गिरकर 38268 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

कैसा रहा आज चांदी का हाल
देशभर के सर्राफा बाजार का हाल बताने वाली वेबसाइट IBJA द्वारा जारी किए गए रेट के मुताबिक आज चांदी की कीमत में 2046 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी आज 66356 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्मक खबरों के बीच निवेशकों का ध्यान सोने के निकलकर शेयर बाजार की ओर आकर्षित हुआ है। हालांकि सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है। लेकिन सोने की कीमत में गिरावट की वजह निवेशकों का आकर्षण कम होना है। वहीं डिमांड में आई कमी के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई है।












Click it and Unblock the Notifications