Gold-Silver Rate: हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम हुआ सोना, चांदी की कीमत में गिरावट
Gold Rate: हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम हुआ सोना, चांदी की कीमत में गिरावट
नई दिल्ली। Gold Rate on 21st September. हफ्ते के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना और चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली। 21 सितंबर को एमसीएक्स बाजार में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 168 रुपए नीचे गिरकर 51547 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई । शुक्रवार सोने की कीमत 51,715 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत में भी सोमवार को भारी गिरावट आई। सितंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत में 334 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और चांदी 67,543 प्रति किलोग्राम से गिरकर 67501 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि इससे पहले 7 अगस्त को चांदी अपने उच्चतम स्तर 77,949 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा था।

सोने की कीमत में गिरावट
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की वायदा कीमतों में गिरावट दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बाजार खुलते ही सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह 10 बजे अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.23 फीसदी गिर गई, जो गिरावट आगे जारी रही। सोना आज गिरकर 51547 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के वायदे की कीमत पर गौर करें तो इसमें 0.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 51,746 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत में गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी के वायदा कीमत में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 0.35 फीसदी गिरकर 67,640 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार सोमवार को चांदी की कीमत में 0.27 फीसदी की गिरावट आई और चांदी के भाव 0.07 डॉलर गिरकर 27.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत पर नजर डालें तो सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर सोना 1.50 डॉलर गिरकर 1,960.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। आपको बता दें कि पिछले डेढ़ महीनों में सोने की कीमत में 4500 रुपए से अधिक की गिरावट आ चुकी है। वहीं चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से लुढ़क चुका है। कीमत में गिरावट के बाद भी डीलर्स भारी-भरकम छूट दे रहे हैं, चांदी ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके, लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल सोने-चांदी की कीमत में बारी गिरावट दर्ज की गई है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications