Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की गिरावट पर लगा ब्रेक, जानिए कीमतों में हुआ कितना बदलाव

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की गिरावट पर लगा ब्रेक, जानिए कीमतों में हुआ कितना बदलाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 29 September. सोने की कीमत में लगातार हो रही गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गई। सोने की कीमत में मंगलावर को तेजी देखने को मिली। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी की कीमत में आज 1439 रुपए की तेजी आई तो वहीं सोना 648 रुपए महंगा हो गया। आपको बता दें कि पिछले डेढ़ महीनों में सोने की कीमत में 7000 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई जबकि चांदी के भाव 7 अगस्त के अपने उच्चतम स्तर से 18000 रुपए तक नीचे लुढ़क गए।

 सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम आज 648 रुपए ऊपर चढ़ गया। वहीं चांदी की कीमत 1439 रुपए ऊपर बढ़ गई। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोने की कीमत की कीमत 50 हजार से ऊपर पहुंच गई। 24 कैरेट सोने का दाम 50450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 50203 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 46171 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंत गया। जबकि 18 कैरेट सोने का भाव 37804 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में आई तेजी, 60 हजार के करीब पहुंचा दाम

चांदी की कीमत में आई तेजी, 60 हजार के करीब पहुंचा दाम

चांदी की कीमत में मंगलावर को तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमत 1439 रुपए चढ़कर 59510 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर एमसीएक्स पर सोने के भाव को देखें तो अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.33 फीसदी की तेजी आई और सोने का भाव 50300 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करने लगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले तो यह गिरकर 1,857 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

28 सितंबर को सोने-चांदी की कीमत

28 सितंबर को सोने-चांदी की कीमत

28 सिचंबर, सोमवार को सोने-चांदी की कीमत पर अगर नजर डाले तो 24 कैरेट सोने की कीमत 49739 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 23 कैरेट सोने की कीमत में 106 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 49540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37304 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत आज 57272 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+