Gold-Silver Price: गिरने के बाद संभला सोना, चांदी में लौटी चमक, जानें आज सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold-Silver Price: गिरने के बाद संभला सोना, चांदी में लौटी चमक, जानें आज सोने-चांदी का ताजा भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में उठा-पटक का दौर जारी है। मंगलवार को जहां सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली तो वहीं बुधवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी आ गई। 21 अक्टूबर को सोना एक बार फिर से चमक उठा। आज सोने की कीमत में 246 रुपए की तेजी आई तो वहीं चांदी की कीमत 900 रुपए से अधिक ऊपर चढ़ गया। बुधवार को सोने की कीमत 51222 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

 सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक

सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक

बुधवार को सोने की गिरावट पर ब्रेक लगा है। सोना एक बार फिर से तेजी के साथ ऊपर चढ़ने लगा है। दिवाली के करीब आने के साथ ही सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़ रही है। आपको बता दें कि दिवाली-धनतेरस पर सोने की मांग में तेजी आ जाती है। मांग बढ़ने के कारण कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 21 अक्टूबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51222 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

 कैसा रहा सोने-चांदी का हाल

कैसा रहा सोने-चांदी का हाल

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देशभर के सर्राफा बाजारों के सोने-चांदी के रेट का औसत मूल्य प्रकाशित किया जाता है। 21 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव पर नजर डाले तो 24 कारेट वाले सोने की कीमत 51222 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51017 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46919 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38417 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत 63089 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

 दिवाली-धनतेरस 2020 पर कैसा रहेगा सोने-चांदी का हाल

दिवाली-धनतेरस 2020 पर कैसा रहेगा सोने-चांदी का हाल

दिवाली-धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में सोने की मांग बढ़नी तय है। सोने की कीमत में आई तेजी आने की उम्मीद है। अगर अक्टूबर में अब तक आंकड़े को देखें तो सोने के हाजिर भाव में 436 रुपए की तेजी आ गई है। अगर इन आंकड़ों को ध्यान में रखकर देखा जाए तो बाजार जानकारों का मानना है कि दिवाली पर की कीमत 50000 से 52000 रुपए के बीच रह सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+