Gold Rate: और सस्ता हुआ सोना, 2000 गिरे चांदी के दाम, जानें दिवाली-धनतेरस 2020 पर क्या रह सकता है भाव
Gold Rate: और सस्ता हुआ सोने, 2000 गिरे चांदी के दाम, जानें दिवाली-धनतेरस 2020 पर क्या रह सकते हैं भाव
नई दिल्ली। Gold Rate on 7th October 2020. सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर से लुढ़क गया है। बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और सोना गिरकर 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम से करीब पहुंच गया। जो सोना 7 अगस्त 2020 को अपने उच्चतम स्तर पर था, वो लगातार गिरता जा रहा है। 7 अक्टूबर को सोने की कीमत( Gold Rate on 7th October) की कीमत में करीब 700 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 50365 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत (Gold Price Today) में आज गिरावट दर्ज की गई। सोना आज सस्ता हो गया। सोने की कीमत में करीब 700 रुपए की गिरावट आई है और 24 कैरेट सोना गिरकर 50365 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में लगभग 2000 रुपए की गिरावट आई। 7 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों अगर सोने की कीमत पर नजर डालें तो सोने की कीमत में औसत तौर पर 679 रुपए की गिरावट आई है।

एक नजर सोने की कीमत पर
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए सोने-चांदी के भाव के मुताबिक बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 51044 रुपए से गिरकर 50365 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 50840 रुपए से गिरकर 50163 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 46134 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 37774 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत में 2000 रुपए की गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में 2011 रुपए की गिरावट आई और चांदी गिरकर 59021 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट के बाद चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 20000 रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है। चांदी की कीमत 7 अगस्त को अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया। अगस्त के दूसरे हफ्ते के बाद से चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है।

दिवाली पर कैसा रहेगा सोने का हाल
दिवाली और धनतेरस पर सोने की मांग बढ़ जाती है। सोने की कीमत दिवाली पर कैसी रहेगी, इसे लेकर बाजार जानकार ने संभावना जताई है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सविर्सिज के नवनीत दमानी ने कहा कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी( Gold-Silver) के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। एक्सपर्ट्स की माने तो दिवाली 2020( Diwali 2020) तक सोने की कीमतों कोई बड़ी तेजी या फिर बड़ी गिरावट आने की संभावना नहीं दिख रही है। सोने का भाव 50000-52000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी के दाम 60000-65000 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच रहने की उम्मीद है।
-
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी












Click it and Unblock the Notifications