Gold-Silver Rate: 5500 रु गिरे सोने के दाम, चांदी को लगा 12000 रुपए का झटका, जानिए सोने-चांदी का हाल

Gold-Silver Rate: 5500 रु गिरे सोने के दाम, चांदी को लगा 12000 रुपए का झटका, जानिए सोने-चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate in India. सोने-चांदी के दामों में पिछले एक महीनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 6 अगस्त से लेकर अब तक सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) पर नजर डाले तो कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अगस्त के जारी सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोने की कीमत पर अगर नजर डाले तो 6 अगस्त से 6 सितंबर के बीच सोने की कीमत में 5500 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में पिछले 1 महीने में करीब 5500 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।वहीं चांदी की कीमत 76008 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं एक महीने बाद जब सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 6 सितंबर को सोना 50,690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 1 महीने के भीतर सोने की कीमत में 5564 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

 चांदी हुआ धड़ाम

चांदी हुआ धड़ाम

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 7 अगस्त को 76008 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी तो वहीं शुक्रवार 4 सितंबर को 64437 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में 1 महीने के भीतर 11571 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। अगर पिछले एक हफ्ते का हाल देखें तो चांदी की कीमतों में 1200 रुपए से भी अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

सोने की कीमत में क्यों आई गिरावट

सोने की कीमत में क्यों आई गिरावट

सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश रहा है। कोरोना काल में सोने को निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर चुना। भारी मांग के कारण इसके दाम में जोरदार इजाफा देखने को मिला। वहीं कोरोना वैक्सीन को लेकर घोषणा के बाद निवेशकों का आकर्षण शेयर बाजार की ओर बढ़ा। निवेशकों ने सोने से पैसा निकालकर दोबारा शेयर बाजार में डालना शुरु किया। शेयर बाजार में रिकवरी लौटते ही सोने की मांग में कमी आई। जिसके कारण सोने की कीमत में गिरावट आई। वहीं निवेशक मुनाफावसूली के लिए बिकवाली करने लगे जिसके कारण सोने की कीमत में गिरावट आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+