Gold-Silver Weekly Update: खुशखबरी, 8000 रुपए टूट चुका है सोना, उच्चतम स्तर से चांदी 12500 रुपए सस्ती
Gold-Silver Weekly Update: खुशखबरी, 8000 रुपए टूट चुका है सोना, चांदी 12500 रुपए सस्ती
नई दिल्ली। Gold-Silver Weekly Update. सोने-चांदी( Gold-Silver) के लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। सोने-चांदी( Sone-Chandi) की कीमत में उठा-पटक देखने को मिली। कभी सोना चमका, तो कभी चांदी की चमक फीकी पड़ी। शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत( Gold Price) में बड़ी गिरवट देखने को मिली। सोना 0.52 फीसदी तक लुढ़क गया। MCX पर सोने की वायदा कीमत गिरकर 49190 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

8000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना
इस हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार( 22nd January 2021) को सोने की कीमत( Gold Rate) की तुलना गोल्ड के उच्चतम स्तर से करें तो सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने क मिली है। सोना ( Gold Rate) की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 8000 रुपए तक गिर चुका है। सोना के भाव में उच्चतम स्तर से 8000 रुपए तक की गिरावट आ चुका है। दरअसल 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका था। 24 कैरेट शुद्धता( 24 Carat Gold) की कीमत 57100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी थी। वहीं शुक्रवार को सोने का भाव ( Sone ka Bhav) गिरकर 49190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
Recommended Video

चांदी की कीमत में 12500 रुपए की गिरावट
चांदी की कीमत शुक्रवार को गिरकर 65792 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर उच्चतम स्तर से इसकी तुलना करें तो चांदी की कीमत में लगभग 12500 रुपए की गिरावट आ चुकी है। चांदी 10 अगस्त 2020 को अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। चांदी की वायदा कीमत तेजी के साथ बढ़कर 79147 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस रेट से तुलना करें तो चांदी अब तक 12500 रुपए नीचे गिर चुकी है।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी का भाव
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वायदा भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर 5 फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत 308 रुपए की गिरावट के साथ 49140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 5 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत 298 रुपए की गिरावट के साथ 49298 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

इस हफ्ते सोने का हाल
बीते हफ्ते सोने के उतार-चढ़ाव पर नजर डाले तो सोमवार, 18 जनवरी को MCX पर 5 फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत 48699 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुली। सोने की कीमत बीते हफ्ते के मुकाबले सोने ने 438 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं चांदी की कीमत पर नजर डाले तो चांदी की कीमत हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मार्च 2021 डिलीवरी वाले चंदी क वायदा कीमत 658 रुपए की गिरावट के साथ 66642 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। वहीं बीते हफ्ते चांदी 65055 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला था।

सोमवार से शुक्रवार तक सोने की कीमत
बीते हफ्ते सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोन की कीमत सोमवार 18 जनवरी 2021 को 48969 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 19 जनवरी को सोना गिरकर 49141 रुपए प्रति 10 गाम पर पहुंच गया। 21 जनवरी को सोने की कीमत 49262 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 21 जनवरी को सोना 49659 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 49140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ।

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल
Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपको अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बाजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।












Click it and Unblock the Notifications