Gold Silver Price Today 2025: क्या अब सोना-चांदी खरीदने का सही समय है? Citywise जानें आज का ताजा भाव क्या?
Gold Silver Price Today 2025: सोने की कीमत में बुधवार (12 फरवरी) को मामूली तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई। 24 कैरेट सोना 10 रुपये बढ़कर 87,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 99,400 रुपये प्रति किलो हो गई।
हाल ही में सोने की कीमतें 86,360 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थीं, लेकिन वैश्विक बाजार में कमजोरी के कारण इसमें गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आइए एक नजर डालते हैं सिटीवाइज कीमतों पर...

Gold Silver Rate Today:सोने और चांदी की ताजा कीमतें (प्रति 10 ग्राम/किलो)
| क्रमांक | शहर | 22 कैरेट सोना | 24 कैरेट सोना | चांदी (प्रति किलो |
|---|---|---|---|---|
| 1 | दिल्ली | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹99,400 |
| 2 | मुंबई | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹99,400 |
| 3 | चेन्नई | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹1,06,900 |
| 4 | कोलकाता | ₹80,110 | ₹87,390 | ₹99,400 |
| 5 | लखनऊ | ₹80,260 | ₹87,540 | ₹99,400 |
| 6 | अहमदाबाद | ₹80,160 | ₹87,440 | ₹99,400 |
हॉलमार्किंग से कैसे पहचानें सोने की शुद्धता?
सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉलमार्क नंबर देखें:
| हॉलमार्क | कैरेट रेट |
|---|---|
| 999 | 24 कैरेट सोना (99.9% शुद्ध) |
| 916 | 22 कैरेट सोना (91.6% शुद्ध) |
| 750 | 18 कैरेट सोना (75.0% शुद्ध) |
2025 में सोना खरीदने के लिए 10 सबसे सस्ते देशों की सूची
| क्रमांक | देश | 24k सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) INR में | 22k सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) INR में |
|---|---|---|---|
| 1 | यूएसए | ₹72,280 | ₹67,920 |
| 2 | ऑस्ट्रेलिया | ₹73,580 | ₹67,900 |
| 3 | सिंगापुर | ₹77,110 | ₹69,390 |
| 4 | स्विट्ज़रलैंड | ₹78,660 | ₹71,960 |
| 5 | इंडोनेशिया | ₹78,860 | ₹73,530 |
| 6 | दुबई | ₹78,960 | ₹74,690 |
| 7 | टर्की | ₹79,310 | ₹70,960 |
| 8 | हांगकांग | ₹79,400 | ₹72,800 |
| 9 | मलावी | ₹79,400 | ₹72,460 |
| 10 | कोलंबिया | ₹79,500 | ₹72,440 |
नोट- आपको बता दें कि 10 सबसे सस्ते देशों की सूची का डेटा 4 फरवरी, 2025 तक सटीक। वर्तमान कीमतें अलग हो सकती हैं।
क्या आगे सस्ता होगा सोना?
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों के कारण सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि, भारतीय बाजार में शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए मांग बढ़ सकती है, जिससे सोने की कीमत फिर से बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications