लगातार तीसरे दिन गिरा सोना, चांदी भी फिसली, जानिए आज 10 ग्राम सोने की कीमत
नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में 310 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोने की कीमत में 65 रुपए की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ ही सोना 31475 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 85 रुपए गिरकर 37075 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 31475 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 31475 रुपए प्रति 10ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत की कीमत 31325 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी के दाम 24,700 रुपए पर रहा।
क्यों आई कीमत में गिरावट
बाजार जानकारों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमत में गिरावट आने के साथ-साथ घरेलू स्तर पर सोने की डिमांड घटने से कीमतों में गिरावट आई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी शुक्रवार को गिरावट आई। चांदी की कीमत 85 रुपए बढ़कर 37,075 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। चांदी के सिक्के सपाट रहे। सिक्का लिवाल 72,000 रुपए और सिक्का बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।












Click it and Unblock the Notifications