Gold Silver Price: MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान, चेक करें ताजा भाव
Gold Silver Price: वैश्विक और घरेलू सराफा बाजार के लिए 12 फरवरी का दिन ब्लैक थर्सडे साबित हुआ। गुरुवार देर रात आए फ्यूचर ट्रेड (MCX) के आंकड़ों ने निवेशकों और ज्वेलर्स के बीच खलबली मचा दी है। सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में एक ही दिन में इतनी बड़ी गिरावट देखी गई कि ट्रेडर्स की चिंताएं सातवें आसमान पर पहुंच गईं।
जहां सोने ने अपनी चमक खोते हुए भारी गोता लगाया, वहीं चांदी में करीब 10 फीसदी की 'फ्री-फाल' जैसी स्थिति दर्ज की गई। बाजार के जानकारों का मानना है कि यह उतार-चढ़ाव हाल के समय की सबसे बड़ी हलचलों में से एक है। नीचे दिए गए आंकड़ों से समझिए कि आखिर गुरुवार रात तक बाजार में किस स्तर की तबाही मची और भाव कहां जाकर टिके।

सोने में तेज फिसलन, 3.73% लुढ़के दाम
10 ग्राम सोने के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में आज भारी बिकवाली का दबाव देखा गया। कीमतों में आई गिरावट ने खरीदारों को चौंका दिया है।
- मौजूदा भाव: 1,52,834 रुपये (बाजार बंद होने तक देर रात 11:30 बजे)
- कुल गिरावट: 5,921 रुपये (लगभग 3.73%)
- दिन का उतार-चढ़ाव: सोने ने दिन के दौरान 1,58,747 रुपये का उच्च स्तर छुआ, लेकिन भारी बिकवाली के चलते यह 1,49,938 रुपये के निचले स्तर तक जा गिरा।
- पिछला बंद भाव: 1,58,755 रुपये।
- ट्रेडिंग डेटा: इस कॉन्ट्रैक्ट का औसत कारोबार मूल्य (ATP) 1,55,972 रुपये रहा। इसकी एक्सपायरी 2 अप्रैल 2026 तय है।
- मार्केट सेंटीमेंट: वॉल्यूम 6,887 लॉट रहा, जबकि ओपन इंटरेस्ट (OI) में 87 लॉट की बढ़ोतरी के साथ कुल OI 7,897 लॉट पहुंच गया, जो बाजार में मंदी के बावजूद नई पोजीशन बनने की ओर इशारा करता है।
ये भी पढ़ें: Silver Price: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, रिकॉर्ड ऊंचाई से 1.60 लाख रुपये टूटी, खरीदारी का अब सही मौका?
चांदी में बड़ी गिरावट, करीब 10% का क्रैश
चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने सोने को भी पीछे छोड़ दिया। 1 किलो चांदी के रेट में भारी मुनाफावसूली या पैनिक सेलिंग देखने को मिली।
- मौजूदा भाव: 2,36,834 रुपये (बाजार बंद होने तक देर रात 11:30 बजे)
- कुल गिरावट: 26,184 रुपये (लगभग 9.96%)
- दिन का उतार-चढ़ाव: चांदी आज 2,62,775 रुपये के हाई से गिरकर 2,34,722 रुपये के लो पर आ गई।
- पिछला बंद भाव: 2,63,018 रुपये।
- ट्रेडिंग डेटा: चांदी का औसत मूल्य 2,52,229 रुपये रहा। इस कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी 5 मार्च 2026 है।
- मार्केट सेंटीमेंट: वॉल्यूम 6,919 लॉट रहा और ओपन इंटरेस्ट 95 लॉट बढ़कर 6,347 लॉट पर पहुंच गया।
लाइफटाइम रेंज, एक नजर ऐतिहासिक आंकड़ों पर
बाजार में मची इस उथल-पुथल के बीच सोने और चांदी के ऐतिहासिक हाई और लो आंकड़ों ने भी ध्यान खींचा है। यह दर्शाता है कि बाजार वर्तमान में कितनी बड़ी रेंज के बीच झूल रहा है:
| धातु | लाइफटाइम हाई (रु.) | लाइफटाइम लो (रु.) |
| सोना (10 ग्राम) | 1,93,096 | 1,01,107 |
| चांदी (1 किलो) | 4,20,048 | 1,09,741 |
ये भी पढ़ें: Gold Rate: सोने की चमक हुई फीकी, रिकॉर्ड स्तर से 35,000 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, अभी और गिरेंगे दाम?












Click it and Unblock the Notifications