Gold Silver Price: शादी सीजन में बिजली की गति से गिरी सोने-चांदी की कीमत, सराफा बाजार से MCX तक कितना है दाम?
Gold Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में 16 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों और आम खरीदारों के बीच हलचल पैदा कर दी है। साल 2026 की शुरुआत से ही कीमती धातुओं में जारी ऐतिहासिक तेजी के बीच, फरवरी का महीना भारी उतार-चढ़ाव वाला साबित हो रहा है।
साराफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिल सकती है। 24 कैरेट सोना 131 रुपये सस्ता होकर 15,659 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 120 रुपये घटकर 14,355 रुपये प्रति ग्राम हो गया, जबकि 18 कैरेट सोना 98 रुपये टूटकर 11,748 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी की बात करें तो इसमें भी नरमी रही। चांदी 7 रुपये गिरकर 268 रुपये प्रति ग्राम बिक रही है। वहीं प्रति किलोग्राम कीमत में 7,000 रुपये की कमी आई है और नया भाव 2,68,000 रुपये हो गया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी का भाव (Gold Silver Rate on MCX)
सोना (Gold Future): 16 फरवरी 2026 को शाम 5:19 बजे तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange of India पर सोने के वायदा भाव हल्की गिरावट में नजर आए। यह कॉन्ट्रैक्ट 455 रुपये फिसलकर 1,55,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जो करीब 0.29 प्रतिशत की कमजोरी को दिखाता है। दिनभर के कारोबार में सोना 1,54,125 रुपये के निचले स्तर तक गया, जबकि ऊपरी स्तर 1,55,550 रुपये रहा। इससे साफ है कि बाजार में दायरा सीमित रहा लेकिन बिकवाली का दबाव बना रहा।
औसत ट्रेडिंग प्राइस करीब 1,55,005 रुपये दर्ज किया गया। पिछले सत्र में यह 1,55,895 रुपये पर बंद हुआ था, इसलिए मौजूदा भाव क्लोजिंग के मुकाबले नीचे है। वॉल्यूम की बात करें तो 2,221 लॉट का कारोबार हुआ, जो सामान्य गतिविधि की ओर इशारा करता है। ओपन इंटरेस्ट 7,695 लॉट रहा और इसमें सिर्फ 1 लॉट की बढ़त दर्ज हुई, यानी नई पोजीशन बहुत ज्यादा नहीं जुड़ीं।
चांदी (Silver Future): चांदी में सोने की तुलना में ज्यादा दबाव देखने को मिला। शाम 5:19 बजे तक यह कॉन्ट्रैक्ट 3,534 रुपये टूटकर 2,40,826 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जो करीब 1.45 प्रतिशत की गिरावट है। दिन के दौरान चांदी ने 2,35,208 रुपये का लो छुआ, जबकि हाई 2,41,452 रुपये रहा। यानी बाजार में उतार चढ़ाव ज्यादा रहा और ऊपर के स्तर पर बिकवाली हावी हो गई।
औसत कीमत 2,38,820 रुपये के आसपास रही। पिछला बंद भाव 2,44,360 रुपये था, इसलिए क्लोज के मुकाबले अच्छी खासी कमजोरी दर्ज की गई। इस कॉन्ट्रैक्ट में 4,130 लॉट का वॉल्यूम आया, जिससे साफ है कि ट्रेडिंग एक्टिविटी बनी रही। ओपन इंटरेस्ट घटकर 5,679 लॉट पर पहुंच गया और इसमें 180 लॉट की कमी आई, जो बताता है कि कुछ ट्रेडर अपनी पुरानी पोजीशन काटते नजर आए।
ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: गिरावट के बाद फिर आया गोल्ड रेट में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें नए रेट












Click it and Unblock the Notifications