Gold Rate in India: जानें कैसा रहा सोने-चांदी का इस हफ्ते हाल, क्या है ताजा भाव
Gold Rate: जानें कैसा रहा सोने-चांदी का इस हफ्ते हाल, क्या है ताजा भाव
नई दिल्ली। सोने के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 7 अगस्त 2020 के बाद से सोने की कीमत में उठा पटक जारी है। सोने की कीमत इस हफ्ते कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा। सोमवार के मुकाबले शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी आई। वहीं चांदी की कीमत में इस हफ्ते 400 रुपए की तेजी देखने को मिली, जबकि शुक्रवार का भाव 51192 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने का कैसा रहा हाल
भारत के सर्राफा बाजार में सोने की औसत कीमत की बात करें तो सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने का औसत भाव 50498 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मंगलवार को 6 अक्टूबर को सोने का भाव गिरकर 50797 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, वहीं बुधवार को सोना गिरावट के साथ बढ़कर 50287 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं गुरुवार को सोने की कीमत 50357 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को सोना 50718 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

कैसा रहा चांदी का हाल
देशभर के सर्राफा बाजारों में चांदी के औसत भाव की बात करें तो इस पूरे हफ्ते चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिली। सोमवार 5 अक्टूबर को चांदी की कीमत 59406 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जबकि मंगलवार को चांदी की औसत कीमत 60890 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। जबकि बुधवार को चांदी धड़ाम होकर 59021 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं गुरुवार को चांदी की कीमत 59914 रुपए प्रति किलोग्राम और शुक्रवार को चांदी की कीमत 60685 रुपए पर पहुंच गई।

12 अक्टूबर से सस्ता खोना खरीदने का मौका
दिवाली, दशहरा से पहले मोदी सरकार सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। फेस्टिव सीजन से ठीक पहले 12 अक्टूबर से एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की शुरुआत हो रही है। 12 अक्टूबर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सातवीं सीरीज जारी की जाएगी। 12 से 16 अक्टूबर के बीच आप बाजार भाव से कम कीमत पर सोना खरीद सकते हैं। इस बार गोल्ड बॉन्ड की कीमत 5051 रुपए प्रति ग्राम रखा गया है। आपको बता दें कि
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेशक को फिजिकल गोल्ड के बजाए गोल्ड बॉन्ड खरीदने का मौका मिलता है। यह गोल्ड बॉन्ड फिजिकल सोने से अधिक सुरक्षित और सेफ हैं। इसे लॉकर में रखने की जरूरत नहीं होती। आप जितना चाहे उतने का ही गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications