Gold Rate Weekly Update: 10000 रु सस्ता सोना, साल के अंत तक बना सकता है रिकॉर्ड, इस हफ्ते कीमत पर एक नजर
Gold Rate Weekly Update: 10000 रु सस्ता सोना, साल के अंत तक बना सकता है रिकॉर्ड, इस हफ्ते कीमत पर एक नजर
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। Gold Rate Weekly Update. सोना खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है। दुर्गापूजा, दिवाली से पहले सोने की कीमत( Gold Rate) में भारी गिरावट आई है। जहां पिछले साल अगस्त में सोना 56264 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था तो वहीं सोना अभी 10000 रुपए से अधिक सस्ता होकर 46 हजार के आंकड़े पर पहुंच गया हैं। हालांकि सोने में निवेश करने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगी। सोना 60 हजार के आंकड़े को पार कर जाएगा।

इस हफ्ते सोने की कीमत पर नजर
सोने की कीमत पर अगर नजर डाले तो 27 दिसंबर, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत 46170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।
28 सितंबर को सोने की कीमत 45957 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
29 सितंबर को सोने की कीमत 46238 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
30 सितंबर को सोने की कीमत 45851 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
1 अक्टूबर को सोने की कीमत 46434 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल
अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई। सोना 1,752 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 22.16 डॉलर प्रति औंस पर बरकरार है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोना 133 रुपए गिरकर 46388 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। जबकि हाजिर भाव में चांदी की कीमत 59690 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

साल के अंत तक चमकेगा सोना
बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में भले ही अभी गिरावट आ रही हो, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत चमकेगी। बाजार जानकारों की माने तो लॉग टर्म में सोना अच्छा रिटर्न देगा। उनके मुताबिक सोना भले अभी सस्ता हो रहा हो, लेकिन साल के अंत तक सोना फिर से चमकेगा। साल के अंत तक इसकी कीमत 1950 से 2000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। भारतीय बाजार में सोने की कीमत 58 हजार से 60 हजार प्रति के आंकड़े के करीब पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications