Gold Rate Today: सावन के दूसरे सोमवार को भी सोने के दाम में गिरावट, जानिए 22 कैरेट, 24 कैरेट गोल्ड रेट
Gold Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में आज सावन के दूसरे सोमवार यानी 29 जुलाई को भी गिरावट देखी गई है। सोने का दाम पिछले सात दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों में 6 हजार रुपये तक सस्ती हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोना आज सस्ता दिखा रहा है। देश के ज्यादातर शहरों में सोने का रिटेल कीमत 69 से 68 हजार रुपये के आसापास चल रहा है। चांदी आज 84,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 69 हजार 140 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 63,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 68,990 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,290 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 69,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 68,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 64,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 70,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
सोने की कीमत 22 कैरेट
- 1 ग्राम: 6,340 रुपये
- 8 ग्राम: 50,720 रुपये
- 10 ग्राम: 63,400 रुपये
- 100 ग्राम: 6,34,000 रुपये
सोने की कीमत 24 कैरेट
- 1 ग्राम: 6,916 रुपये
- 8 ग्राम: 55, 328 रुपये
- 10 ग्राम: 69,160 रुपये
- 100 ग्राम: 6,91,600 रुपये
सोने की कीमत 18 कैरेट
- 1 ग्राम: 5,188 रुपये
- 8 ग्राम: 41,504 रुपये
- 10 ग्राम: 51,880 रुपये
- 100 ग्राम: 5,18,800 रुपये
देश के प्रमुख शहरों में क्या है सोना का दाम?
- चेन्नई: ₹6,415 (22K), ₹6,998 (24K)
- मुंबई: ₹6,340 (22K), ₹7,916 (24K)
- दिल्ली: ₹6,355 (22K), ₹6,931 (24K)
- कोलकात: ₹6,340 (22K), ₹6,916 (24K)
- हैदराबाद: ₹6,340 (22K), ₹6,916 (24K)
- बेंगलुरु: ₹6,340 (22K), ₹6,916 (24K)
- पुणे: ₹6,340 (22K), ₹6,916 (24K)
मिस्ड कॉल से भी आप चेक कर सकते हैं गोल्ड और सिल्वर का प्राइस
सोने और चांदी की कीमत आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपके मिस्ड कॉल करते ही, आपके पास एक एसएमएस के जरिए गोल्ड रेट की जानकारी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications