Gold Rate Today: आपके शहर में क्या है सोने का भाव, सस्ता हुआ या महंगा, जानें 22 कैरेट गोल्ड रेट
Gold Rate Today: सोना और चांदी के दामों में लगातार गिरावट के बाद आज शुक्रवार 09 अगस्त को दाम फ्लैट रहे हैं। देश के ज्यादातर शहरों सोने के दाम 70 हजार के आसपास है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोना आज फ्लैट दिख रहा है। चांदी की कीमत 81,400 रुपये प्रति किलोग्राम है।
आइए जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड का रेट आपको शहर में क्या है? दिल्ली में आज 22 कैरेट गोल्ड 63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,490 रुपये, चेन्नई में 63,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और कोलकाता में 63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 9 अगस्त को सोने के दाम?
🔴Delhi Gold Rate: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 69 हजार 410 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
🔴Mumbai Gold Rate: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,260 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
🔴kolkata Gold Rate: कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 69,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
🔴Chennai Gold Rate: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,290 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 69,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
🔴Ahmedabad Gold Rate: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,540 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 69,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
🔴Lucknow Gold Rate: लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 69,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
🔴Jaipur Gold Rate: जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 69,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
🔴Patna Gold Rate: पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,540 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 69,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
🔴Hyderabad Gold Rate: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 63, 490 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 69,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
🔴Gurugram Gold Rate: गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 69,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
मिस्ड कॉल से भी आप चेक कर सकते हैं गोल्ड और सिल्वर का प्राइस
सोने और चांदी की कीमत आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपके मिस्ड कॉल करते ही, आपके पास एक एसएमएस के जरिए गोल्ड रेट की जानकारी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications