Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, जानें आज कितना महंगा हुआ 22 कैरेट गोल्ड रेट
Gold Rate Today 23 September 2024: देश में श्राद्ध पक्ष यानी पितृपक्ष के वक्त भी सोना और चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी रहती है। सोने की कीमतों में आज सोमवार 23 सितंबर को भी इजाफा हुआ है। देश के लगभग सभी शहरों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव कुछ शहरों में 76 हजार के पार हैं और वहीं कुछ शहरों में 75,900 के पार कारोबार कर रहा है।
वहीं गहना खरीदारों के लिए 22 कैरेट गोल्ड रेट 69,500 से ज्यादा है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड रेट 58 हजार है। वहीं एक हफ्ते में चांदी के दामों में भी काफी उछाल आया है। चांदी आज 93 हजार रुपये किलो है। आइए जानें देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 23 सितंबर 2024 को सोने के दाम?
- Delhi Gold Rate: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 76 हजार 070 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 69,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- Mumbai Gold Rate: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 75,920 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 69,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- kolkata Gold Rate: कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 69,590 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Chennai: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 69,590 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Ahmedabad Gold Rate: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 69,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 75,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Lucknow Gold Rate: लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 69,740 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 75,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Jaipur: जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 69,740 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 76,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Patna Gold Rate: पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 69,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 76,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Hyderabad: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 69,590 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Gurugram Gold Rate: गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने की कीमत 69,740 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 76,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Bengaluru: बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 69,590 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Noida: नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 69,740 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 76,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी क्यों होती है?
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से एक मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव है। आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के कारण वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी का रुख रहा है। इसका सीधा असर भारत में कीमतों पर पड़ा है।
इसके अलावा दिवाली और धनतेरस जैसे त्यौहारों के आने से पहले ही सोने के आभूषणों की मांग बढ़ जाती है। मांग में यह उछाल अक्सर कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बनता है।
वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर होने से भी सोने की कीमतों में तेजी आती है। कमजोर रुपये से आयात महंगा हो जाता है, जिसमें सोना भी शामिल है, जिसका आयात मुख्य रूप से भारत में किया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है।












Click it and Unblock the Notifications