Gold Rate: इजरायल-ईरान की जंग के बीच क्या है सोने और चांदी का भाव? जानें 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate Today (19 June 2025): इजरायल-ईरान की जंग का असर भारत में सोने और चांदी पर देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतें भारत में पिछले कई दिनों से ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण पश्चिम एशिया में इजरायल और ईरान के बीच तनाव और अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर लिए गए फैसले को माना जा रहा है।

एक्सपर्ट का मानना है कि अस्थिर बाजार स्थितियों में सोना और चांदी सुरक्षित निवेश विकल्प (Safe Haven Assets) माने जाते हैं, लेकिन इन्हें रणनीतिक रूप से निवेश पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए। हालांकि आज गुरुवार 19 जून को सोने के भाव में मामूली बढ़त हुई है। देश के सभी शहरों में फिलहाल 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये के पार है। वहीं गहने खरीदने वालों की बात करें तो 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 92 से 93 हजार के बीच है।

Gold Rate Today 19 June 2025

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,01,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 92,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। गोल्ड रेट भारत में इन दिनों ऑल टाइम हाई है।

Silver Price In India Today (19 June, 2025): चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। 19 जून को चांदी 1,11,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानें देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 19 जून 2025 को सोने के दाम?

  • Delhi Gold Rate: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 1,01,830 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 92,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • Mumbai Gold Rate: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 92,510 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • kolkata Gold Rate: कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 92,510 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • Sone ka bhav Chennai: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 92,510 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • Ahmedabad Gold Rate: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 93,250 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • Lucknow Gold Rate: लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 93,350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • Sone ka bhav Jaipur: जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 93,350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • Patna Gold Rate: पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 93,350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • Sone ka bhav Hyderabad: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • Gurugram Gold Rate: गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने की कीमत 92,660 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • Sone ka bhav Bengaluru: बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 93,055 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,515 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • Sone ka bhav Noida: नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 92,660 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+