Gold Rate: सोने में 1,000 रुपये की छलांग, चांदी हुई सस्ती, जानें आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट?
Gold Rate Today (12 June 2025): सोने की कीमतों में आई गिरावट पर आखिरकार गुरुवार 12 जून 2025 को ब्रेक लग गया है। आज सोने के दामों में करीब 1,000 रुपये की तेजी दर्ज की गई, जिससे यह 10 ग्राम 24 कैरेट के लिए 98,500 रुपये से ऊपर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट भी 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बना हुआ है। देश के प्रमुख सर्राफा बाजार जैसे दिल्ली, मुंबई और जयपुर में सुबह से ही सोने की खरीदारी में तेजी देखी गई है।
Silver Price In India Today (12 June, 2025): दूसरी ओर, चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है। बीते दिनों लगातार बढ़ रही चांदी की कीमतों में आज 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह 1 किलो चांदी 1,08,900 रुपये पर कारोबार कर रही है।

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 12 जून 2025 को सोने के दाम?
- Delhi Gold Rate: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 90,360 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- Mumbai Gold Rate: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 97,570 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- kolkata Gold Rate: कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Chennai: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Ahmedabad Gold Rate: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Lucknow Gold Rate: लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Jaipur: जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Patna Gold Rate: पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Hyderabad: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Gurugram Gold Rate: गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Bengaluru: बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Noida: नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की कीमतों में इस उछाल के पीछे वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता सबसे बड़ी वजह बनी हुई है। अमेरिका में टैक्स से जुड़ी एक नई कानूनी हलचल के चलते निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। दरअसल, एक संघीय अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को विदेशों से आने वाले सामान पर टैक्स जारी रखने की इजाजत दे दी है, जिससे अमेरिकी बाजारों में अस्थिरता देखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications