Gold Rate: हफ्ते के पहले दिन 15 दिसंबर को सोना सस्ता हुआ या महंगा? नए साल में खरीदारी से पहले जान लें लेटेस्ट
Gold Rate Today 15 December 2025: सोने के भाव 15 दिसंबर 2025 को खरीददारों के लिए हल्का राहत भरा रहा है क्योंकि देश के ज्यादातर बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज ₹1,34,060 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जो कि पिछले कुछ दिनों से थोड़ा कम है। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव भी बाजार में स्थिर या मामूली गिरावट के साथ ₹1,22,890 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
हालांकि बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों में लगभग ₹3,770 और ₹3,450 की बढ़ोतरी देखी गई थी। जिससे निवेशकों को बिक्री-खरीद के फैसले में सावधानी बरतनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव लगभग $4,338.40 प्रति औंस दर्ज है, जो वैश्विक मांग-आपूूर्ति और डॉलर की चाल पर निर्भर करता है।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (15 दिसंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,34,060 | 22 कैरेट - ₹1,22,890 | 18 कैरेट - ₹1,01,550*
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,33,900 | 22 कैरेट - ₹1,22,740 | 18 कैरेट - ₹1,01,420*
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,33,900 | 22 कैरेट - ₹1,22,740 | 18 कैरेट - ₹1,01,420*
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,33,900 | 22 कैरेट - ₹1,22,740 | 18 कैरेट - ₹1,01,420*
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,33,900 | 22 कैरेट - ₹1,22,740 | 18 कैरेट - ₹1,01,420*
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,33,960 | 22 कैरेट - ₹1,22,790 | 18 कैरेट - ₹1,01,460*
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,33,900 | 22 कैरेट - ₹1,22,740 | 18 कैरेट - ₹1,01,420*
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,34,060 | 22 कैरेट - ₹1,22,890 | 18 कैरेट - ₹1,01,550*
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,34,060 | 22 कैरेट - ₹1,22,890 | 18 कैरेट - ₹1,01,550*
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,34,060 | 22 कैरेट - ₹1,22,890 | 18 कैरेट - ₹1,01,550*
(18 कैरेट गोल्ड के भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के दैनिक रेट के आधार पर तय किए गए हैं। सेंटरल मार्केट डेटा के मुताबिक 18K आज भारत में लगभग ₹1,01,400-₹1,01,600 के स्तर पर चल रहा है।)
🟡 Silver Price In India Today (15 December 2025): सोमवार सुबह घरेलू सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी सोने की तरह हल्की गिरावट दर्ज की गई है। ताज़ा रेट के मुताबिक चांदी का भाव फिसलकर ₹1,97,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया है। हालांकि बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस दौरान चांदी की कीमत में करीब ₹8,000 की मजबूती देखने को मिली है, जिससे लंबी अवधि के निवेशकों को फायदा हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो ग्लोबल लेवल पर चांदी का स्पॉट प्राइस बढ़कर लगभग 64.57 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में सोने और चांदी दोनों की कीमतें सिर्फ घरेलू मांग-आपूर्ति से ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, औद्योगिक मांग और वैश्विक आर्थिक संकेतों जैसे कई फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। यही वजह है कि इनमें रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।
🟡सोने के दाम कैसे तय होते हैं?
सोने की कीमतें सिर्फ स्थानीय मांग-आपूर्ति पर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, जीएसटी और ट्रेड टैक्स जैसे कई आर्थिक फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। भारत में सोने के दाम का निर्धारण मुख्यतः अंतरराष्ट्रीय हाजिर (spot) और वायदा (futures) कीमतों, MCX ट्रेडिंग प्रीमियम, बैंक से रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट, सराफा बाजार की मांग, और राज्य-स्तरीय टैक्स/लॉजिस्टिक खर्चों के आधार पर किया जाता है। भारत में 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 24 कैरेट और 22 कैरेट के अनुपात में तय होती है - आम तौर पर 24 कैरेट (pure) का 75 % हिसाब 18 कैरेट के भाव के रूप में लिया जाता है, लेकिन यह स्थानीय बाजार के डेटा और BIS/सराफा एसोसिएशन के रेट के अनुसार अपडेट होता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications