Gold Rate: गिरा सोने का भाव! दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड अब भी 1 लाख के करीब, जानें आज का ताजा रेट

Gold Rate Today (29 July 2025): सावन में सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दिल्ली जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना अब भी लगभग ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है। मुंबई और चेन्नई में इसका भाव ₹99,900 प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।

दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड 91,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 1,00,070 प्रति 10 ग्राम है। नोएडा और गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड 91,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 1,00,070 प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 99,920 रुपये है। 22 कैरेट सोने का रेट 92,540 रुपये के पार है।

Gold Rate Today 29 July 2025

Silver Price In India Today (29 July 2025): चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। आज इसका रेट ₹1,15,900 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 29 जुलाई 2025 को सोने के दाम?

▶️ दिल्ली ₹91,740 (22kt) ₹1,00,070 (24kt)

▶️ जयपुर ₹91,740 (22kt) ₹1,00,070 (24kt)

▶️ अहमदाबाद ₹91,650 (22kt) ₹99,980 (24kt)

▶️ पटना ₹91,590 (22kt) ₹99,920 (24kt)

▶️ मुंबई ₹92,540 (22kt) ₹99,920 (24kt)

▶️ हैदराबाद ₹91,600 (22kt) ₹99,930 (24kt)

▶️ चेन्नई ₹91,590 (22kt) ₹99,920 (24kt)

▶️ बेंगलुरु ₹91,590 (22kt) ₹99,920 (24kt)

▶️ कोलकाता ₹92,540 (22kt) ₹99,920 (24kt)

▶️ नोएडा ₹91,740 (22kt) ₹1,00,070 (24kt)

▶️ गाजियाबाद ₹91,740 (22kt) ₹1,00,070 (24kt)

▶️ लखनऊ ₹91,740 (22kt) ₹1,00,070 (24kt)

सोने की कीमतें क्यों घटीं?

सोने की गिरती कीमतों के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना नया व्यापार समझौता बड़ी वजह है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच हुए इस डील के तहत अमेरिका ने यूरोपीय सामानों पर 15% शुल्क लगाने का ऐलान किया है।

वहीं, यूरोपीय यूनियन ने अमेरिकी उद्योगों में भारी निवेश करने का फैसला लिया है। इस समझौते से ग्लोबल ट्रेड में स्थिरता आने की उम्मीद है। निवेशकों को लगता है कि अब जोखिम कम है, इसलिए वे सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्प से पैसा निकालकर शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। नतीजतन, सोने की मांग कम हो गई है और इसका असर कीमतों पर दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+