Gold Rate: नवरात्रि के चौथे दिए सोना सस्ता हुआ या फिर बढ़ गया दाम? क्या है 25 सितंबर का ताजा रेट

Gold Rate Today (25 September 2025): नवरात्रि का चौथा दिन निवेशकों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। गुरुवार (25 सितंबर) को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन के मुकाबले आज गोल्ड लगभग ₹600 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोना ₹1,15,510 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,05,890 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और पूर्वी महानगर कोलकाता में भी सोने का रेट लगभग समान है। यहां 24 कैरेट सोना ₹1,15,360 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,05,740 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। पटना और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना ₹1,15,360 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,05,740 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

Gold Rate Today 25 September 2025

🟡 Silver Price In India Today (25 september 2025): सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी ₹1,39,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, जो कल के मुकाबले लगभग ₹100 सस्ती है।

Gold Rate In India: प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम पर)

🔹 दिल्ली - 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,05,890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना करीब 1,15,510 रुपये रहा।

🔹 मुंबई - 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,05,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, वहीं 24 कैरेट सोना 1,15,360 रुपये पर पहुंचा।

🔹 अहमदाबाद - यहां 22 कैरेट सोना करीब 1,05,790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,15,410 रुपये रहा।

🔹 चेन्नई - 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,05,990 रुपये प्रति 10 ग्राम, वहीं 24 कैरेट सोना करीब 1,15,630 रुपये पर दर्ज हुआ।

🔹 कोलकाता - 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,05,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना 1,15,360 रुपये पर रहा।

🔹 गुरुग्राम - यहां 22 कैरेट सोना 1,05,890 रुपये प्रति 10 ग्राम, वहीं 24 कैरेट सोना लगभग 1,15,510 रुपये पर है।

🔹 लखनऊ - 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,05,890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना 1,15,510 रुपये पर रहा।

🔹बेंगलुरु - 22 कैरेट सोना करीब 1,05,890 रुपये प्रति 10 ग्राम, वहीं 24 कैरेट सोना 1,13,510 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

🔹 जयपुर - 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,05,890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,15,510 रुपये रही।

🔹 पटना - यहां 22 कैरेट सोना करीब 1,05,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, वहीं 24 कैरेट सोना 1,15,360 रुपये पर है।

🔹 भुवनेश्वर - 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,05,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना 1,15,360 रुपये पर दर्ज हुआ।

🔹 हैदराबाद - यहां 22 कैरेट सोना करीब 1,05,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, और 24 कैरेट सोना 1,15,360 रुपये पर रहा।

क्यों आई सोने की कीमतों में गिरावट?

सोने की कीमतें घरेलू मांग से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय कारकों से प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान समय में सोना अपने ऑल टाइम हाई लेवल के करीब है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। जैसे ही ब्याज दरें घटेंगी, डॉलर और बॉन्ड कमजोर होंगे और निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने-चांदी की ओर रुख करेंगे। इसी वजह से बड़े निवेशक, सेंट्रल बैंक और ETF (Exchange-Traded Funds) में लगातार सोने की खरीदारी हो रही है, जिससे कीमतें ऊंचाई पर बनी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+